एक्सप्लोरर

नीतीश ने किया 28 IAS - 44 IPS का तबादला, आज लालू देंगे CM को जवाब

कल आरजेडी ने एक रिपोर्ट दिखाकर हत्या के पुराने मुकदमे में नीतीश पर निशाना साधा तो दोपहर को नीतीश ने लालू के अब तक सारे आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दिया. इसपर आज लालू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश पर पलटवार करने वाले हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का साथ छोड़ने के बाद बिहार में अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया है. नीतीश सरकार ने 28 आईएएस और 44 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है. छह जिलों के डीएम और कई एसपी को भी बदला गया है. वहीं, कल नीतीश ने लालू पर कई आरोप लगाए थे, जिनके जवाब में लालू आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि अफसरों का ये बड़ा फेरबदल महागठबंधन में लालू की वजह से रुका हुआ था, लेकिन अब नीतीश ने पहला प्रहार किया है. नीतीश कुमार ने तेज तर्रार और कड़क आईएएस के.के पाठक को बालू और गिट्टी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. वहीं, चंचल कुमार को भवन निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है और आतिश चन्द्रा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रभार दिया गया है. दोनों आईएएस मुख्यमंत्री के सचिव हैं. कल नीतीश ने आरजेडी पर लगाए कई आरोप कल आरजेडी ने एक रिपोर्ट दिखाकर हत्या के पुराने मुकदमे में नीतीश पर निशाना साधा तो दोपहर को नीतीश ने लालू के अब तक सारे आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दिया. इसपर आज लालू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश पर पलटवार करने वाले हैं. इस प्रेस कॉँफ्रेंस में वे बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब देंगे. कल नीतीश कुमार ने कहा था कि लालू यादव जन नेता नहीं हैं, वो जाति के नेता हैं. मेरा विश्वास कास्ट बेस में नहीं मास बेस में हैं. लालू यादव को जातिवादी नेता बताने के साथ नीतीश कुमार ने दावा किया कि वो अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए धर्मनिरपेक्षता का राग अलापते हैं. नीतीश कुमार ने कहा, सेकुलरिज्म की चादर ओढ़ कर लोग संपत्ति अर्जित करें, यही मतलब है सेकुलरिज्म का ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget