एक्सप्लोरर

मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री, पीएम मोदी की तस्वीर पर पड़वाए जूते, अपशब्द भी कहे

पूर्णिया: राजनीति में मर्यादा की हर सीमा लांघने से भी नेता परहेज नहीं कर रहे. बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने नोटबंदी के विरोध में पीएम मोदी की तस्वीर पर जूते मरवा दिए. अब बीजेपी मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है.

बिहार के पूर्णिया में विरोध जताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर जूते-चप्पल चले, लेकिन इसके पीछे की जो कहानी है वो बेहद परेशान करने वाली है. पीएम मोदी की तस्वीर पर जूते मारने के लिए नीतीश सरकार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने लोगों को उकसाया है. सिर्फ जूते ही नहीं मारे गए नारेबाजी में पीएम के लिए अपशब्दों का प्रयोग भी किया गया. जूते मरवाने के बाद भी मंत्री जी का मन नहीं भरा इसके बाद उन्होंने पीएम को नक्सली तक कह दिया.

मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री, पीएम मोदी की तस्वीर पर पड़वाए जूते, अपशब्द भी कहे

अब्दुल जलील मस्तान ने कहा, ‘’वो पीएम नहीं है, वो नक्सलाइट है, उग्रवाद है, डकैत है और लोगों को तरह-तरह से सताने वाला है.’’ जब एक मंत्री की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई और सवाल उठा कि मंत्री जी ने ऐसा क्यों किया तब वो बड़ी सफाई से मुकर गए.

पीएम की तस्वीर पर जूते मारने के लिए लोगों को उकसाने वाले अब्दुल जलील मस्तान कांग्रेस के कोटे से नीतीश सरकार में आबकारी मंत्री हैं.  कांग्रेस के बड़े नेता कह रहे हैं मंत्री का ये बर्ताव सही नहीं है.

पीएम मोदी की तस्वीर पर जूता मारने की ये तस्वीर एक हफ्ते पुरानी 22 फरवरी की है, जब पूर्णिया में मंत्री जी नोटबंदी के विरोध में बुलाई गई सभा में पहुंचे थे. लेकिन विरोध करते करते मर्यादा ही भूल गए. अब बीजेपी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रही है.

बिहार में विधानसभा का सत्र चल रहा है इसी बीच एक मंत्री का ये जूता कांड सामने आया है. साफ है आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति इसी पर गर्म रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget