एक्सप्लोरर

बिहार: 500 पुलिसवालों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को किया गिरफ्तार

पटना: बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार किए गए. कल रात पप्पू यादव को पटना में उनके घर से गिरफ्तार किया गया. दो महीने पहले पटना के गांधी मैदान थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी.

दरअसल पप्पू यादव और उनकी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता 24 जनवरी को बिजली की दरों में बढ़ोतरी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का पर्चा लीक होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी केस में कल रात उनकी गिरफ्तारी हुई है.

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने आए 500 पुलिसवाले

पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पहले हाई ड्रामा देखने को भी मिला. पप्पू यादव के गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास को करीब 500 पुलिसवालों ने घेर लिया था. इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार करने में करीब चार घंटे लग गए.

इधर, जाप के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज के खिलाफ काली पट्टी बांधकर 'काला दिवस' मना रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस क्रम में पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों पर मानव श्रृंखला बनाकर लाठीचार्ज का विरोध किया जा रहा है.

बिहार: 500 पुलिसवालों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को किया गिरफ्तार

सोमवार को भी हुई थी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

इससे पहले सोमवार को भी आरजेडी से निलंबित सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज भी किया. जाप के कार्यकर्ता  विधानसभा के  मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे. पप्पू यादव  ने बीएसएससी पेपर लीक की सीबीआई जांच, सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस सहित अनेक मांग को लेकर विधानसभा का घेराव किया था. प्रशासन की सतर्कता के बावजूद कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में आ पहुंचे और नीतीश सरकार विरोधी नारे लगाए. पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार  किया और सचिवालय थाना ले गई. इस दौरान पुलिस और जाप कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झड़प होती रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget