एक्सप्लोरर

JDU की बैठक में बड़ा फैसला, चार साल बाद फिर NDA में शामिल हुई नीतीश की पार्टी

पिछले महीने नीतीश कुमार ने आरजेडी को छोड़ बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में फिर से सरकार बनाई है. तब से शरद यादव नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. इस बैठक में नीतीश कुमार चार साल बाद दोबारा एनडीए में शामिल होने का औपचारिक ऐलान भी कर सकते हैं.

पटना: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. पटना में नीतीश की पार्टी की जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में नीतीश की पार्टी एनडीए में औपचारिक तौर पर शामिल हो गई है. पिछले महीने नीतीश कुमार ने आरजेडी को छोड़ बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में फिर से सरकार बनाई है.

जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान अमित शाह ने नीतीश को एनडीए का सहसंयोजक बनने का न्योता दिया था. कहा जा रहा है कि बिहार में एनडीए के लिए भूपेंद्र यादव को कॉर्डिनेटर बनाया जा सकता है.

JDU की बैठक में बड़ा फैसला, चार साल बाद फिर NDA में शामिल हुई नीतीश की पार्टी

शरद यादव पर फैसला ले सकते हैं नीतीश

नजर इस बात पर भी है कि शरद यादव पर कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख क्या रहता है. जेडीयू के प्रमुख महासचिव क़े सी़ त्यागी का कहना है कि पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव को भी आमंत्रित किया गया है. उन्होंने दावा किया कि जेडीयू में कोई टूट नहीं है. उन्होंने कहा, "शरद जी को बैठक में आमंत्रित किया गया है. हम चाहते हैं कि वे आएं और जो शिकायत है, वह बताएं."

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल सभागार में शरद के नेतृत्व में 'जनअदालत' का आयोजन किया गया है. इस बैठक में शरद के समर्थकों के भाग लेने की संभावना है.

JDU की बैठक में बड़ा फैसला, चार साल बाद फिर NDA में शामिल हुई नीतीश की पार्टी

पटना में जगह जगह जेडीयू की फूट के पोस्टर भी लगाए गए हैं. एक पोस्टर पटना में जेडीयू की आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का है, जबकि दूसरा पोस्टर बागी शरद यादव के गुट का है. इस पोस्टर में लिखा है जन अदालत का फैसला....महागठबंधन जारी है.

JDU की बैठक में बड़ा फैसला, चार साल बाद फिर NDA में शामिल हुई नीतीश की पार्टी

शरद यादव ने बुलाई जन अदालत

एक तरफ जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही होगी. ठीक उसी वक्त शरद यादव अलग से अपने गुट के साथ बैठक कर रहे होंगे. नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ चले जाने से नाराज शरद यादव ने आज जन अदालत बुलाई है. इस सम्मेलन में शरद यादव के अलावा अली अनवर और अरुण श्रीवास्तव शामिल होंगे.

JDU की बैठक में बड़ा फैसला, चार साल बाद फिर NDA में शामिल हुई नीतीश की पार्टी

चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा सकते हैं शरद

बैठक में शरद यादव अपने गुट को असली जेडीयू बताकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने पर भी फैसला ले सकते हैं. पिछले महीने नीतीश कुमार ने आरजेडी को छोड़ बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में फिर से सरकार बनाई है. तब से शरद यादव नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं.

जेडीयू ने शरद खेमे पर की कार्रवाई

पिछले दिनों जेडीयू ने शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेडीयू महासचिव और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया था और उनके 21 समर्थकों को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget