एक्सप्लोरर

बिहार: BJP की विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, अमित शाह आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए करेंगे जनसंवाद रैली

आज शाम बिहार बीजेपी कार्यालय में मंच सजेगा जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील मोदी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.वर्चुअल रैली के विरोध में आरजेडी 'गरीब अधिकार दिवस' और वामदल, 'विश्वासघात-धिक्कार दिवस' के तौर पर मनाएंगे.

दिल्ली/पटना: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आज बिहार में जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे. ये रैली शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए इसे बीजेपी के चुनावी अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, यह ऑनलाइन रैली बीजेपी के एक महीने चलने वाले अभियान का हिस्सा है, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया जा रहा है. केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर यह आयोजन हो रहा है. संभावना है कि शाह आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ध्यान केंद्रित रखेंगे.

बिहार बीजेपी के नेताओं ने कहा है कि पार्टी ने शाह के भाषण को सुनने के वास्ते अपने कार्यकर्ताओं और लोगों के लिए 72,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर इंतजाम किया है. आज शाम बिहार बीजेपी कार्यालय में मंच सजेगा जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील मोदी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे. बीजेपी ने शाह की रैली से एक लाख से अधिक लोगों को जोडऩे की तैयारी कर रखी है. गौरतलब है कि बिहार में इस साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं. बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की एलजेपी के साथ गठबंधन है.

'वर्चुअल रैली' के विरोध में आरजेडी मनाएगी गरीब अधिकार दिवस

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की आज प्रस्तावित वीडियो कांफ्रेंस और फेसबुक लाइव के माध्यम होने वाली वर्चुअल रैली के विरोध में आरजेडी 'गरीब अधिकार दिवस' और वामदल, 'विश्वासघात-धिक्कार दिवस' के तौर पर मनाएंगे. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने दावा किया था कि आरजेडी के दबाव में बीजेपी ने 9 जून की प्रस्तावित अपनी वर्चुअल रैली को अब 7 जून को करने का निर्णय किया है. उन्होंने आरोप लगाया, ''लोग कोरोना (वायरस संक्रमण) और भूख से मर रहे हैं लेकिन बीजेपी रैली कर रही है. इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में आरजेडी भी अब आज ही 'ग़रीब अधिकार दिवस' मनायेगी.''

तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और बिहारवासी आज अपने-अपने घर के बाहर सुबह 11 बजे थाली-कटोरा बजाएंगे. आरजेडी के बाद अब वामदलों ने बीजेपी के वर्चुअल रैली के विरोध में विश्वासघात-धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है. वामदलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली जले पर नमक छिड़कने के जैसा है, इसलिए वामदल इस दिन विश्वासघात-धिक्कार दिवस मनायेंगे और वर्चुअल रैली के प्रतिवाद में फिजिकल प्रोटेस्ट का आयोजन पूरे राज्य में किया जाएगा, इस दौरान भोजन, रोजगार और कोरोना से सुरक्षा की गारंटी करो के नारे लगाये जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 2739 नए केस आए, पॉजिटिव मामलों की संख्या 80 हजार के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget