एक्सप्लोरर

बिहार: आखिरी चरण के लिए मोदी-राहुल की आज दो-दो रैलियां, नीतीश-तेजस्वी भी झोकेंगे ताकत

पीएम मोदी की पहली रैली अररिजा जिले में होगी, वहीं दूसरी रैली सहरसा में करेंगे. राहुल गांधी पहली रैली कटिहार और दूसरी रैली ओवैसी के होल्ड वाले किशनगंज में करेंगे.

पटना: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच आज आखिरी चरम के लिए धुंआधार प्रचार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दो जनसभाएं करेंगे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोकेंगे. राज्य की 94 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है.

मोदी और राहुल कहां-कहां करेंगे जनसभाएं

पीएम मोदी की पहली रैली अररिजा जिले में होगी, वहीं दूसरी रैली सहरसा में करेंगे. जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पहली रैली कटिहार और दूसरी रैली एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के होल्ड वाले किशनगंज में करेंगे.

तेजस्वी करेंगे 12 रैलियां

बता दें कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ताबड़तोड़ 12 रैलियां करेंगे. तेजस्वी सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और दरभंगा में तीसरे चरण के लिए प्रचार करेंगे. वहीं, सीएम नीतीश कुमार की भी मुजफ्फरपुर, मधुबनी से लेकर मधेपुरा तक में आज सात रैलियां करेंगे.

17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर हो रही है वोटिंग

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है. ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं. दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला और एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं.

इस चरण में कुल 2,85,50,285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं, जिनमें 1,35,16,271 महिला और 980 ट्रान्सजेण्डर मतदाता भी शामिल है. महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार और दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. दूसरे चरण में बीजेपी के 44, जेडीयू के 34, आरजेडी के 52 उम्मीदवार, कांग्रेस के 22, सीपीआई और सीपीएम के 4-4 उम्मीदवार के अलावा रालोसपा के 33, बसपा के 31 और लोजपा के 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा में NDA की स्थिति और मजबूत हुई, कांग्रेस अपने न्यूनतम आंकड़े पर पहुंची 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, सभी निगाहें मध्य प्रदेश पर टिकीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget