एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: बाबा बागेश्वर का बिहार वाला प्लान, किसकी बढ़ा रहा धड़कन, जानें जातीय समीकरण

Bihar Elections 2025: बिहार में अपनी पांच दिवसीय कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने हिंदुओं से एकजुट रहने और बिहार को हिंदू राज्य बनाने का आह्वान किया.

Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. एनडीए और इंडिया गठबंधन अभी से इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. इस बीच बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में बिहार में जो कथा की है, वह इंडिया गठबंधन के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के दल 'जेडीयू' की भी धड़कनें बढ़ाने वाली है.

दरअसल, जिस बिहार की राजनीति की तासीर हमेशा से जाति रही है, उसे हिंदुत्व की ओर मोड़ने की पूर जोर कोशिश चल रही है. इसी क्रम में वहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पांच दिवसीय कथा आयोजित हुई. अपनी कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कई बार दोहराई. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सबसे पहले हिंदू राज्य बनेगा. इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं को एकजुट रहने की सलाह भी दी.

बिहार में बाबा बागेश्वर की कथा का समापन तो हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही यह भी साफ हो चुका है कि बीजेपी इस बार बिहार चुनाव को जातिवाद से दूर रखकर हिंदुत्व की पिच पर खेलना चाहती है. यही कारण है कि बिहार में चुनावी साल में धीरेंद्र शास्त्री की कथा हुई और हर दिन बीजेपी नेता भी उनके दरबार में दिखाई दिए. बीजेपी विधायकों ने उनकी पदयात्रा में भी साथ चलने की बात कही. दूसरी ओर महागठबंधन ने धीरेंद्र शास्त्री की इस कथा का विरोध किया और यात्रा पर भी सवाल खड़े किए. 

दरअसल, महागठबंधन की कोशिश है कि यह चुनाव जाति के पिच पर ही बना रहे क्योंकि अगर हिंदुत्व की लहर चल पड़ी तो एक बार फिर बीजेपी बाजी मार जाएगी. यही कारण है कि आरजेडी ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा में भी जातिवाद की बात निकाल दी.

दलित विधायकों से नहीं मिले बाबा बागेश्वर!
आरजेडी विधायक प्रेमशंकर यादव ने कहा, 'बाबा बागेश्वर ने तमाम नेताओं से मुलाकात की और बिहार सरकार में मंत्री दलित समाज से आने वाले सुनील कुमार को चार घंटे का इंतजार कराया फिर भी नहीं मिलने दिया गया.' आरजेडी के विधायक ने बाबा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया तो जवाब देने खुद मंत्री जी सामने आए.

बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा, 'हमारे क्षेत्र में बाबा बागेश्वर आए थे. हमें जो समय दिया गया था, उसी समय पर पहुंचे थे. उसके तुरंत बाद एनडीए की बैठक थी, उसमें कार्यकर्ता और नेता आने वाले थे. बाबा व्यस्त थे तो मुलाकात नहीं हो पायी.'

जेडीयू में भी बाबा का विरोध
बाबा पर सत्ताधारी गठबंधन में एक राय नहीं है. जेडीयू नेता भी उनका विरोध कर रहे हैं. हालांकि जेडीयू की तरफ से विरोध का मोर्चा मुस्लिम नेताओं ने संभाल रखा है. गौरतलब है कि बिहार में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर जेडीयू के साथ खड़े नजर आते हैं. धीरेंद्र शास्त्री के ऐसे बयानों से मुस्लिम वोट बैंक जेडीयू के पाले से खिसक सकता है.

यह भी पढ़ें...

PM Modi In Mauritius: गीत, भाषण, गिफ्ट सभी में भोजपुरी, पीएम मोदी की मॉरीशस विजिट में छिपा है बिहार इलेक्शन का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget