एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: चिराग पासवान ले सकते हैं बड़ा फैसला, आज होगी LJP की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक

एनडीए में सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो पाया है. वहीं, एलजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. आज होने वाली बैठक में एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने आज पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बैठक में एनडीए के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान के बीच चिराग पासवान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेश प्रधान महासचिव शाहनवाज़ कैफी और प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी भी बुलाए गए हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह एलजेपी संसदीय बोर्ड की आख़िरी बैठक होगी.

सीट बंटवारे को लेकर एनडीए के भीतर बातचीत और खींचतान का दौर जारी है. एलजेपी यह लगातार कहती आई है कि वे 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. ऐसे में आज होने वाली बैठक महत्वपूर्ण होगी. इस बैठक में सभी 143 प्रत्याशीयों पर चर्चा होगी. बैठक शाम 5 बजे 12 जनपथ पर होगी.

बता दें कि जेडीयू और एलजेपी में तकरार बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को एलजेपी ने अपने बयान में कहा कि वह नीतीश कुमार के सात निश्चय को नहीं मानती. सात निश्चय के सारे काम आधे अधूरे हैं. जिन लोगों ने भी इस सात निश्चय का काम किया है, आज तक उनके पैसों का भुगतान तक नहीं हुआ है.

इसके साथ ही बयान में कहा गया है कि इस योजना की हकीकत बिहार के गांवो में देखी जा सकती है. इनकी योजनाओं से लोक जन शक्ति पार्टी ना तो सहमत है और ना ही आगे रहेगी. यानि लोजपा अब खुलकर जेडीयू पर हमलावर हो रही है.

इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के संकट को दूर करने के वास्ते ‘तीन-चार’ लोगों को हस्तक्षेप करने के लिए अधिकृत किया है. बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले रविशंकर प्रसाद ने हालांकि उन लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया जिन्हें बीजेपी अध्यक्ष ने इस काम के लिए अधिकृत किया है. केंद्रीय मंत्री ने हालांकि जोर देकर कहा कि एनडीए में सभी चीजें सहमति के आधार पर सुलझ जाएंगी और विधानसभा चुनाव में एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलेगा. रविशंकर प्रसाद से चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के रूख के बारे में पूछा था.

हाथरस मामला: एसपी सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget