एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी के साथ बैठक में कांग्रेस सांसद का दावा, 'संपर्क में हैं रामविलास पासवान'

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ बैठक में कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान फोन कर रहे हैं लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर बात करने के लिए मुझे समय नहीं मिल पा रहा है

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर क्या लोक जनशक्ति पार्टी नेता रामविलास पासवान कांग्रेस से संपर्क करने की कोशिश में हैं? यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को राहुल गांधी की बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक में सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि "रामविलास पासवान मुझसे बात कर रहे हैं".

बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सिंह ने असन्तोष जताते हुए कहा, "रामविलास पासवान फोन कर रहे हैं लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर बात करने के लिए मुझे समय नहीं मिल पा रहा".

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश सिंह ने पार्टी के अंदरूनी दिक्कतों की शिकायत करते समय रामविलास पासवान वाली बात का खुलासा किया. हालांकि इसपर राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की.

शुक्रवार को राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की जिसमें राहुल ने कहा कि प्रचार में मैं पूरा समय दूंगा. वहीं प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल से कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर बात समय से तय कर लें.

सूत्रों के मुताबिक बिहार में कांग्रेस को नम्बर 4 पार्टी बताए जाने पर एतराज जताते हुए राहुल नर कहा कि बिहार में कोई भी पार्टी 1 नम्बर की पार्टी नहीं है. सब में 19-20 का फर्क है यानी नम्बर 1 और 4 में ज्यादा फर्क नहीं है. राहुल ने यह भी कहा कि गठबंधन में सबको एक दूसरे की जरूरत है.

सूत्रों के बताया कि कुछ नेताओं ने दबी जुबान में तो कुछ ने खुल कर आरजेडी से गठबंधन और तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल खड़े किए लेकिन राहुल ने इन बातों का जवाब नहीं दिया. नेताओं को जमीन पर काम करने की सलाह देते हुए राहुल ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे. तकरीबन सवा तीन घन्टे चली बैठक में राहुल सवा घन्टे मौजूद रहे.

बिहार में साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं. राज्य में कांग्रेस आरजेडी की सहयोगी की भूमिका में है. वहीं रामविलास पासवान मोदी सरकार में मंत्री हैं. हालांकि सूत्रों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के अंदरखाने नए समीकरणों को लेकर विचार विमर्श चल रहा है. अखिलेश सिंह के खुलासे से इसी बात पर मुहर लगती है. हालांकि इस बारे में अखिलेश सिंह से बात करने की कोशिश नाकामयाब रही.

राहुल गांधी बोले- बिहार चुनाव को लेकर तैयार, लोकसभा चुनाव वाली गलती विधानसभा में नहीं करें

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget