एक्सप्लोरर

बिहार: राजधानी पटना में दिनदहाड़े वृद्ध की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा दिख रहा है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके एसकेपुरी में दिनदहाड़े गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते अपराधी एक बुजुर्ग की हत्या कर फरार हो गए. राजधानी पटना में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है.

घटना श्री कृष्णा पूरी थाने के वीर कुंवर सिंह पार्क की है, जहां सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक व्यक्ति का नाम सकलदेव यादव है जो मुख्य रूप से दानापुर चांदमारी रोड के रहने वाले थे.

सकलदेव यादव सुबह अपने घर से सब्जी लाने के लिए बाजार गए थे. सब्जी लेकर जैसे ही सकलदेव अपने निवास स्थान पहुंचे, तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद सकलदेव यादव को आनन फानन में पटना के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं घटना की सूचना पाकर एसपी, डीएसपी, एवं स्थानीय थाना प्रभारी मौकाए वारदात पर पहुंचे. प्रभारी एसपी अमरकेश डी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए है.

प्रत्यक्षदर्शी पिंटू कुमार ने बताया कि दो युवक बाइक से आकर सकलदेव यादव पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे. इस घटना के बाद मैंने सभी लोगों इकट्ठा होने के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे.

पटना में दिनदहाड़े मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. होली को लेकर राजधानी पटना की सुरक्षा को लेकर पुलिस के तमाम दावों की धज्जियां उड़ गई है. गौरतलब है कि प्रशासन ने होली की सुरक्षा को लेकर सभी जिले को पुलिसिया अलर्ट रखने की बात कही थी. लेकिन दिनदहाड़े हत्या ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

MNS के 14वें स्थापना दिवस पर राज ठाकरे शैडो कैबिनेट की घोषणा करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget