एक्सप्लोरर

बिहारः सीएम नीतीश कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव, CMO का एक कर्मचारी संक्रमित

सीएम नीतीश कुमार समेत मुख्यमंत्री कार्यालय से 16 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था.बिहार में कोरोना से संक्रमण के 11456 मामले आ चुके हैं.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के 14 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों की जांच की गई थी जिनमें से एक कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है. बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले 11 हजार के पार पहुंच चुके हैं.

विधान परिषद सभापति में पाया गया था संक्रमण

बिहार विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की जांच के लिए शनिवार को अपने नमूने भेजे थे. कुमार ने एक जुलाई को एक आधिकारिक कार्यक्रम में सिंह के साथ मंच साझा किया था.

जांच के लिए नीतीश और 15 कर्मचारियों के नमूने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूयट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजे गए थे, जिनमें सिर्फ एक संक्रमित पाया गया.

अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘‘कुल 16 नमूनों में से मुख्यमंत्री और सीएमओ के 14 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है और एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया है.”

बिहार में आए 349 नए मामले

इस बीच, राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. शनिवार को बिहार में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई. वहीं संक्रमण के 349 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 11,456 हो गए.

इतना ही नहीं राज्य में लगभग साढ़े 8 हजार मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और राज्य का रिकवरी रेट 74 फीसदी से ऊपर जा चुका है.

ये भी पढ़ें बिहारः कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 88, राज्य में अबतक आए 11456 केस कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा करीब 25 हजार मामले, 613 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget