एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- 2019 के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं

नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि वो 2019 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. नीतीश के मुताबिक अभी बहुत समय है और इसमें कुछ भी हे सकता है.

आज राजधानी पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा, ''देश के लिए महागठबंधन चाहिए तो जरूर है लेकिन होगा या नहीं होगा इसके बारे में बोलने वाला मैं कौन होता हूं. बिहार में तीन पार्टियों का मन बन गया लेकिन देश में बहुत पार्टी हैं. जरूरी नहीं कि सबका मन साथ आए.''

नीतीश कुमार ने कहा, ''जो मुझे उम्मीदवार के तौर पर देखते हैं उनकों मैं धन्यवाद देता हूं लेकिन मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है. उम्मीदवार कौन ये अभी कोई नहीं जानता. पांच साल पहले तो मोदी जी को भी कोई नहीं जानता था. कौन नेता उभरेगा, किसमें जनता को क्षमता दिखेगी ये नहीं बताया जा सकता. मोदी जी में जनता को क्षमता दिखी इसीलिए आज वो पीएम बने.'' नीतीश कुमार ने कहा, ''इस मुद्दे पर हंसी मजाक तो किया जा सकता है लेकिन मेरी कोई भी व्यक्तिगत इच्छा नहीं है.''

ईवीएम पर नीतीश कुमार ने कहा, ''बैलेट पेपर का ज़माना लद गया अगर किसी को इवीएम में कोई शंका है तो उसे दूर करे. ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन को जोड़ा जाए. आरजेडी और जेडीयू किसी एक मुद्दे पर अलग अलग राय रख सकते हैं. हमारा गठबंधन बिहार के मुद्दों को लेकर हैं."

राष्ट्रपति चुनाव पर नीतीश कुमार ने कहा, "राष्ट्रपति का पद देश का सबसे बड़ा पद है. ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वो इस पर सभी दलों में सहमति बनाए. अगर सहमति नहीं बनती है तो फिर विपक्ष को अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए. सर्वसम्मति से प्रणव मुखर्जी दोबारा राष्ट्रपति बनें इससे अच्छा कुछ नहीं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात
पुरी रथ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति, 1 की मौत कई घायल, जानें ताजा हालात

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget