एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, बोले- CM पद पर फैसला एनडीए करेगा, शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद आज नीतीश कुमार के एक बयान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर हमारा दावा नहीं है. सीएम पर फैसला एनडीए करेगा.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर हमारा दावा नहीं है. सीएम पर फैसला एनडीए करेगा. बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के चारों घटक (जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी) दलों की कल औपचारिक बैठक होगी. इस बैठक में सभी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे? उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं हुआ है कि शपथ कब होगा. तारीख तय नहीं किया गया है.

LJP द्वारा कई सीटों पर JDU को नुकसान पहुंचाए जाने की पृष्ठभूमि में नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तय करना है कि लोक जनशक्ति पार्टी अब राजग का हिस्सा रहेगी या नहीं.

बता दें कि विधानसभा चुनाव में जेडीयू को बीजेपी से काफी कम सीटें मिली है. इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि बीजेपी साफ कर चुकी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे.

विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत का परचम लहरा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल किया है. महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई है.

बीजेपी को 74 और जेडीयू को 43 सीटें मिली है. इसके अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिली है.

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में आरजेडी को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12, भाकपा और माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली. इस चुनाव में वामदलों और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) को सबसे अधिक फायदा हुआ है. उन्हें पांच सीटें मिली है.

एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी चिराग पसवान की लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर ही जीत हासिल कर सकी. बीएसपी और अन्य ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.

तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- जनादेश महागठबंधन के पक्ष में और चुनाव आयोग का नतीजा NDA के पक्ष में आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
SIR-CEC पर नहीं बोल रहे सीएम विजय! एमके स्टालिन का चौंकाने वाला दावा, 'क्या BJP से...'
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
'जो उखाड़ना है उखाड़ लो, फाइनल हम जंतर-मंतर..', आशुतोष रांका का दिल्ली पुलिस को चैलेंज
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार
तेलंगाना के दिलसुखनगर में आरोपी ने संतोषी माता मंदिर की मूर्ति तोड़ी, गिरफ्तार

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget