एक्सप्लोरर

बेटे तेजप्रताप की शादी में शरीक होने के लिए लालू यादव को मिली पांच दिनों की पैरोल

याद रहे कि लालू 18 अप्रैल को पटना में तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे जिस पर उनके परिवार ने दुख व्यक्त किया था. तेज प्रताप ने एक भावुक ट्वीट किया था , ‘मिस यू पापा.’ आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में रांची स्थित सीबीआई अदालत ने दिसंबर, 2017 को लालू को सजा सुनायी थी. तब से वो जेल में हैं.

रांची/पटना: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पांच दिनों की पैरोल मिल गई है. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव फिलहाल रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती हैं. लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे की शादी में भाग लेने के लिए परोल पर रिहाई का आग्रह किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया. लालू प्रसाद ने ये आवेदन पुलिस महानिरीक्षक जेल को दिया था.

याद रहे कि लालू प्रसाद यादव 18 अप्रैल को पटना में तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे जिस पर उनके परिवार ने दुख व्यक्त किया था. तेज प्रताप ने एक भावुक ट्वीट किया था , ‘मिस यू पापा.’

आपको बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में रांची स्थित सीबीआई अदालत ने दिसंबर, 2017 को लालू को सजा सुनायी थी. तब से वो जेल में हैं.

बीते दिनों लालू ने अस्थायी जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में अपील की थी पर वहां वकीलों की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य 11 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

12 मई को है तेजप्रताप की शादी

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताव यादव की शादी 12 मई को होने जा रही है. विधायक चंद्रिका यादव की बेटी ऐश्वर्या राय से तेजप्रताप यादव की शादी पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में होगी. चंद्रिका यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय के पुत्र हैं.

पीएम मोदी को भी दावत

खास बात ये है कि लालू ने अपने जेल जाने के पीछे मोदी और अमित शाह की साजिश करार दिया था, लेकिन अपने बेटे की शादी में दावत देने में कोई भेदभाव नहीं किया है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे सहयोगी नेताओं के साथ साथ पीएम और अमित शाह को भी लालू यादव ने बेटे की शादी में आने का न्यौता भेजा है.

लालू की सबसे छोटी बेटी की शादी में पीएम हुए थे शरीक

यहां ये बताना ज़रूरी है कि लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी में पीएम मोदी शरीक हुए थे. 26 फरवरी 2015 को दिल्ली के अशोक होटल में हुई इस शादी में नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget