एक्सप्लोरर

Sudhakar Singh Resignation: बीजेपी ने महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना- 'जो नीतीश की नहीं मानेगा उसे हटा देंगे'

Sudhakar Singh Resignation: सुशील मोदी ने आरजेडी को भी सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया, जिसके खिलाफ करप्शन का आरोप लगा था.

Sudhakar Singh Resignation: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Bihar Agriculture Minister) ने रविवार (2 अक्टूबर) को पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने (Sudhakar Singh) अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सौंप दिया. बिहार आरजेडी (RJD) अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने सुधारक सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की है. जगदानंद सिंह ने कहा, "किसानों और उनके साथ हो रहे अन्याय के लिए किसी को खड़े होने की जरूरत है." सुधारकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार का सियासी माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया है. बीजेपी (BJP) सीधे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रही है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी (Sushil Modi) ने सुधारकर सिंह के इस्तीफे (Resignation) को  क्रिकेट मैच में गिरने वाले विकेट से तुलना की हैं. 

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साथा. उन्होंने कहा कि क्रिकेट में कहते हैं दुसरे ओवर में दुसरा विकेट गिर गया, ठीक वैसे ही 2 महीने के अंदर ही राजद का 2 विकेट गिर गया. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने शुरू में कार्तिके सिंह के बारे में कहा था. उनको एक माहीने के भीतर इस्तीफा देना पड़ा. सुशील मोदी ने कहा कि उस वक्त सुधाकर सिंह के खिलाफ आरोप लगा था कि उन्होंने बिहार सरकार का 12 करोड़ का गमन किया है. उन्होंने कहा कि सुधारकर सिंह को इस मामले में जेल जाना पड़ा था. उन्हें 6,000 रुपये जमा करने के बाद पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. 

सुशील मोदी ने RJD पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने आरजेडी को भी सीधे निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्री मंत्री बनाया, जिसके खिलाफ करप्शन का आरोप लगा था. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि लालू यादव के दबाव में नीतीश कुमार ने मंत्री बना लिया और आज उनका इस्तीफा हुआ या बर्खास्त हुये यह कहना बड़ा मुश्किल है. सबसे अश्चर्य की बात यह है, जो जगत बाबू का बयान आया है. उस बयान के बाद सुधाकर सिंह का इस्तीफा हुआ है. उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह ने शनिवार (1 अक्टूबर) को बयान दिया था कि तेजस्वी यादव 2023 में मुख्यमंत्री बन जाएंगे.

"जो नीतीश की नहीं मानेगा उसे हटा देंगे"

बिहार (Bihar) के एक और पूर्व डिप्टी सीएम (Former Deputy CM) और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) ने महागठबंधन सरकार पर तगड़ा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे पूरा मंत्रिमंडल इस्तीफा दे देगा. इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitisk Kumar) निशाना साधा. बीजेपी नेता ने एबीपी न्यूज से कहा कि महागठबंधन सरकार में जो नीतीश की नहीं मानेगा उसे हटा देंगे. ये तो हम लोग जानते थे. बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आगे कहा, ''पूरी घटना का मुख्य कारण यही है कि अगस्त में जब सत्ता का हस्तांतरण हुआ, उस समय कृषि विभाग के सारे अफसरों ने पूरे बिहार में यूरिया की लूट मचाई, किसी गरीब को यूरिया नहीं मिला था, जिस गरीब किसान को यूरिया मिलता था वो 700-800 रुपये में मिलता था. इस बात को चूंकि कृषि मंत्री ने बोल दिया और नीतीश कुमार की बिल्कुल आदत नहीं है कि किसी अफसरशाही के खिलाफ उनका कोई मंत्री मुंह खोले.''

ये भी पढ़ें:

Delhi: अमानतुल्ला खान का बिजनेस पार्टनर हामिद अली गिरफ्तार, बेरेटा पिस्टल और 12 लाख कैश बरामद

Amanatullah Khan Case: अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अभी हमारे कई विधायक होंगे गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget