एक्सप्लोरर

Amanatullah Khan Case: अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर CM केजरीवाल का ट्वीट, कहा- अभी हमारे कई विधायक होंगे अरेस्ट

Amanatullah Arrest: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष ने निशाना साधा है.

Arvind Kejriwal Remark Over Amanatullah Case: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) की गिरफ्तारी को लेकर नाम लिए बिना बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. दिल्ली के ओखला (Okhla) से आप विधायक (AAP MLA) खान को दो साल पुराने वक्फ बोर्ड भर्ती (Delhi Waqf Board Recruitment) में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (Delhi ACB) ने खान के खिलाफ यह कार्रवाई की है. 

खान की गिरफ्तारी पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया. कोर्ट के बार-बार पूछने पर भी ये कोई सबूत पेश नहीं कर पा रहे. फिर मनीष के घर रेड की, कुछ नहीं मिला. अब अमानतुल्लाह को गिरफ्तार किया है. अभी और भी कई विधायकों को गिरफ्तार करेंगे. लगता है इन्हें गुजरात में तकलीफ बहुत ज्यादा हो रही है.''

अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया ने यह कहा

अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी का नाम लिए बिना निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, ''पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया पर कोर्ट में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है. इन्होंने मेरे घर पर रेड डाली. कुछ नहीं मिला. फिर कैलाश गहलोत के खिलाफ एक फर्जी जांच शुरू की और अब अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है. आप के हरेक नेता को तोड़ने के लिए ऑपरेशन लोटस जारी है.'' मनीष सिसोदिया ने अमानतुल्लाह खान की पत्नी शाफिया खान के ट्वीट के रीट्वीट करते हुए यह बात कही. कल एसीबी की छापेमारी के दौरान अमानतुल्लाह खान के आधिकारिक हैंडल से उनकी पत्नी शाफिया खान ने ट्वीट किया था. 

अमानतुल्लाह खान की पत्नी यह बोलीं

शाफिया खान ने लिखा, ''अमानत साहब के एसीबी दफ्तर जाने के बाद पुलिस अधिकारी घर पहुंचे और तलाशी ली. इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पुलिस के अधिकारी कह रहे है कि तलाशी में कुछ नहीं मिला लेकिन लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहलाने वाली मीडिया गलत खबर चलाकर गुमराह कर रही है.''

एसीबी को छापेमारी में क्या मिला?

बताया जा रहा है कि एसीबी को अमानतुल्ला खान के घर और अन्य ठिकानों से छापेमारी में 24 लाख रुपये नकद और एक बिना लाइसेंस हथियार बरामद हुआ. अमानतुल्लाह खान के दो और सहयोगियों के ठिकानों पर भी एसीबी ने छापे मारे हैं. आप विधायक के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को भी गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हामिद अली के ठिकाने से पुलिस को एक बेरेटा पिस्टल और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. एक आरोपी कौशर इमाम सिद्दीकी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. सिद्दीकी के ठिकाने से पुलिस को एक देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए.

ये भी पढ़ें- 

Delhi: अमानतुल्ला खान का बिजनेस पार्टनर हामिद अली गिरफ्तार, बेरेटा पिस्टल और 12 लाख कैश बरामद

Telangana: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच अचानक कार लेकर घुस गया एक शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मानसून सत्र में विपक्ष ने कृषि ऋण माफी पर उठाया सवाल, सरकार ने दिया जवाब
मानसून सत्र में विपक्ष ने कृषि ऋण माफी पर उठाया सवाल, सरकार ने दिया जवाब
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget