एक्सप्लोरर

लोकसभा में गृह मंत्री से बोले ओवैसी-डराइए मत, अमित शाह बोले- अगर डर जेहन में है तो क्या करें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी में डर पर जोरदार तकरार हुई जिसमें असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गृह मंत्री विपक्ष को डरा रहे हैं.

नई दिल्लीः आज लोकसभा में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बीच जोरदार बहस हुई . लोकसभा में एनआईए ( संशोधन ) बिल पर चर्चा के दौरान जब बीजेपी के सत्यपाल सिंह भाषण दे रहे थे तो असदुद्दीन ओवैसी ने इसमें बाधा डाली और आपत्ति जताने लगे. ओवैसी के बाधा डालने पर सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह नाराज़ हो गए और खड़े होकर बोलने लगे. अमित शाह ने कहा कि सब लोग अपनी बारी आने पर बोलें तो बेहतर रहेगा. जैसे ही अमित शाह ने बोलना शुरू किया तो विपक्षी सांसदों ने कहा कि अमित शाह डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी और और अमित शाह में डर फैलाने को लेकर लोकसभा में तकरार हो गई. ओवैसी ने कहा कि शाह विपक्ष को डरा रहे हैं. इस पर अमित शाह ने कहा कि आपके जेहन में डर बैठा है तो मैं क्या करूं. क्या है पूरा मामला लोकसभा में सोमवार को एनआईए संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बीच नोकझोंक के दौरान ओवैसी ने ये भी कहा कि आप गृह मंत्री हैं तो डराइए मत, इस पर शाह ने कहा कि वह डरा नहीं रहे हैं, लेकिन अगर डर जेहन में है तो क्या किया जा सकता है. 'राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (संशोधन) विधेयक 2019' पर चर्चा में भाग लेते हुए बीजेपी के सत्यपाल सिंह ने कहा कि हैदराबाद के एक पुलिस प्रमुख को एक नेता ने एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका था और कहा कि वह कार्रवाई आगे बढ़ाते हैं तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी. इस पर एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी अपने स्थान पर खड़े हो गए और कहा कि बीजेपी सदस्य जिस निजी वार्तालाप का उल्लेख कर रहे हैं और जिनकी बात कर रहे हैं वो यहां मौजूद नहीं हैं. क्या बीजेपी सदस्य इसके सबूत सदन के पटल पर रख सकते हैं? सदन में मौजूद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे तो ओवैसी ने क्यों नहीं टोका? वह बीजेपी के सदस्य को क्यों टोक रहे हैं? अलग अलग मापदंड नहीं होना चाहिए. इस पर ओवैसी ने कहा कि आप गृह मंत्री हैं तो मुझे डराइए मत, मैं डरने वाला नहीं हूं. शाह ने ओवैसी को जवाब देते हुए कहा कि किसी डराया नहीं जा रहा है लेकिन अगर डर जेहन में है तो क्या किया जा सकता है. अमित शाह ने की डिवीजन ऑफ वोटिंग की मांग इसके अलावा आज जब एनआईए संशोधन बिल पर सदन में वोटिंग हो रही थी तो लोकसभा में एक अजीब नजारा पेश हुआ. स्पीकर ने जैसे ही वॉइस वोटिंग के लिए आवाज लगाई तो गृह मंत्री अमित शाह ने डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की. अमित शाह ने कहा कि देश को यह जानना चाहिए कि कौन आतंकवाद के साथ है और कौन आतंकवाद के खिलाफ है. फिलहाल लोकसभा में वोटिंग की प्रक्रिया जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है...' यतीन्द्र सिद्धारमैया ने साधा BJP पर निशाना
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है...' यतीन्द्र सिद्धारमैया ने साधा BJP पर निशाना
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, कहा- 'बिना सबूत जेल भेजना नाकामी'
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, कहा- 'बिना सबूत जेल भेजना नाकामी'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget