एक्सप्लोरर

कांग्रेस के संगठन प्रभारी बने अशोक गहलोत, राजस्थान में सचिन पायलट का रास्ता साफ

इस फेरबदल से कयास ये भी लग रहे हैं कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने से अब राजस्थान में सचिन पायलट का रास्ता साफ हो गया है.

नई दिल्लीः राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में पहले बड़े फेरबदल के तहत महासचिव अशोक गहलोत को संगठन प्रभारी बनाया गया है. गहलोत जनार्दन द्विवेदी की जगह लेंगे. पार्टी में संगठन प्रभारी का पद अहम माना जाता है. पार्टी में अभी कई बदलाव होने हैं जिनमें सबसे महत्वपूर्ण नई कांग्रेस वर्किंग कमिटी का गठन है.

गहलोत इससे पहले गुजरात के प्रभारी थे जिसकी जिम्मेदारी आज ही राजीव सातव को दे दी गई है. सातव अब तक गुजरात के सह प्रभारी थे. माना जा रहा है कि गहलोत और सातव को गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है.

इस फेरबदल से कयास ये भी लग रहे हैं कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने से अब राजस्थान में सचिन पायलट का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यमंत्री के नाम का एलान नहीं करेगी. आज ही राजस्थान से आने वाले एक अन्य बड़े नाम भंवर जितेंद्र सिंह को बी के हरिप्रसाद की जगह ओडिसा का नया प्रभारी बनाया गया है.

इसके अलावा गुजरात के नेता लाल जी देसाई को कांग्रेस सेवा दल का प्रमुख बनाया गया है. पिछले ही दिनों में राहुल गांधी ने एससी विभाग और ओबीसी विभाग में नए प्रमुख बनाए हैं. हालाँकि सबको कांग्रेस वर्किंग कमिटी यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी के एलान का इंतजार है जो बहुत जल्द होने वाले हैं. कांग्रेस वर्किंग कमिटी कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget