एक्सप्लोरर

Gujarat New CM: कौन हैं भूपेंद्र पटेल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया गुजरात का नया मुख्यमंत्री

Gujarat New CM: गुजरात में गांधीनगर के बीजेपी दफ्तर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में नए सीएम का चुनाव किया गया. नए सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल को चुना गया है.

Gujarat New CM: गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है. भूपेंद्र पटेल को गुजरात का नया सीएम बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भूपेंद्र पटेल को बीजेपी विधायक दल के नए नेता के तौर पर चुना गया है. अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे.

गुजरात में गांधीनगर के बीजेपी दफ्तर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में नए सीएम का चुनाव किया गया. नए सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल को चुना गया है. भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं. दरअसल, विजय रुपाणी ने शनिवार को अचानक गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद आज नए सीएम के नाम का चुनाव हुआ. शाम 5.30 बजे भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मिलने जाएंगे. वहीं कल भूपेंद्र पटेल के साथ 15 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

गुजरात के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. दोनों नेता गांधीनगर के बीजेपी कार्यालय श्री कमलम पहुंचे थे. बीजेपी की विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर सहमति बनी. ये नाम चौंकाने वाला है क्योंकि जितने भी नाम सीएम के लिए चर्चा में थे उनमें से किसी को भी गुजरात की कुर्सी नहीं मिली. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूपेंद्र पटेल के नाम का ऐलान किया था.

कौन है भूपेंद्र पटेल?

बता दें कि भूपेंद्र पटेल पाटीदार समाज से आते हैं. इसके साथ ही भूपेंद्र पटेल आरएसएस से लंबे समय से जुड़े रहे हैं. वहीं AUDA के चेयरमैन भी रह चुके हैं. पटेल समुदाय में भी इनकी अच्छी पकड़ है. वहीं 2017 के चुनाव में अच्छे वोटों से जीत दर्ज की थी. विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल 1 लाख 17 हजार वोटों से जीते थे.

यह भी पढ़ें:
Vijay Rupani Resignation: विधानसभा चुनाव से एक साल पहले क्यों विजय रुपाणी को देना पड़ा गुजरात सीएम पद से इस्तीफा? जानें
Vijay Rupani Resign: गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget