एक्सप्लोरर

बाबा साहेब अंबेडकर ने इस ब्राह्मण लड़की से की दूसरी शादी! जानें कैसे हुई दोनों की मुलाकात, नाराज हो गया था परिवार

Bhimrao Ambedkar Jayanti 2025: डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपनी दूसरी शादी 15 अप्रैल 1948 को डॉ. सविता कबीर से की. सविता एक ब्राह्मण परिवार से थीं और डॉक्टर थीं.

Dr. Bhimrao Ambedkar Marriage Life: आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर देश के सबसे महान और प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं. भीमराव अंबेडकर ने बचपन से ही जातिगत भेदभाव और छुआछूत का दर्द झेला. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना पूरा जीवन समाज से छुआछूत और भेदभाव खत्म करने के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने महसूस किया कि देश की बड़ी आबादी को केवल उनकी जाति के आधार पर शिक्षा, सम्मान और विकास से दूर रखा जा रहा है. इसी को बदलने के लिए उन्होंने संविधान में ऐसा प्रावधान किया जिससे हर जाति के लोगों को शिक्षा और नौकरी में बराबरी का अधिकार और आरक्षण मिल सके.

अंबेडकर ने सविता से की शादी

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 15 अप्रैल 1948 को अपनी दूसरी शादी डॉ. सविता कबीर से की. सविता एक ब्राह्मण परिवार से थीं और उनकी डॉक्टर थीं. यह शादी डॉ. अंबेडकर की पहली पत्नी रमाबाई के निधन के बाद हुई. इस शादी से उनके परिवार और कुछ सहयोगी नाराज़ हो गए, क्योंकि सविता अलग समुदाय से थीं. यह नाराज़गी लंबे समय तक रही. 6 दिसंबर 1956 को डॉ. अंबेडकर के निधन के बाद उनके परिवार ने सविता पर कुछ आरोप लगाए. इनमें संपत्ति और व्यक्तिगत मतभेदों से जुड़े दावे शामिल थे. हालांकि, ये आरोप सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चित नहीं हुए.

डॉ. सविता कबीर पुणे के एक मराठी ब्राह्मण परिवार से थीं. वे बहुत पढ़ी-लिखी थीं. पुणे में शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई से एमबीबीएस किया. 1947 में, जब वे 38 साल की थीं, उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का इलाज शुरू किया. उस समय डॉ. अंबेडकर 56 साल के थे. इलाज के दौरान दोनों करीब आए.

जब अस्पताल में भर्ती हुए अंबेडकर 

1940 के दशक के अंत में डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान बना रहे थे. तब उनकी सेहत खराब रहने लगी. उन्हें नींद नहीं आती थी और पैरों में दर्द रहता था. इंसुलिन और होम्योपैथिक दवाओं से थोड़ी राहत मिलती थी. डॉक्टरों ने सलाह दी कि उन्हें ऐसे साथी की जरूरत है जो उनकी देखभाल कर सके और मेडिकल ज्ञान भी रखता हो. डॉ. सविता पूरी मेहनत से उनका इलाज करती थीं. धीरे-धीरे उनकी नजदीकी बढ़ी. डॉ. अंबेडकर ने सविता से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. 15 अप्रैल 1948 को दिल्ली में डॉ. अंबेडकर के घर पर दोनों की शादी हुई.

डॉ. सविता ने पूरी निष्ठा से डॉ. अंबेडकर की देखभाल की. वे उनकी सेवा में हमेशा लगी रहीं. डॉ. अंबेडकर खुद उनकी मेहनत और समर्पण की तारीफ करते थे. सविता ने उनके सामाजिक कार्यों को भी समर्थन दिया.

ये भी पढ़ें-

गवर्नर हाउस के नजदीक बड़ा ड्रामा; पत्नी से परेशान इंजीनियर ने खुद को जलाने की कोशिश की, कहा- अब कोई रास्ता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget