एक्सप्लोरर

Maharashtra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार, कांग्रेस ने दिया न्यौता

Bharat Jodo Yatra: उद्धव ठाकरे के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात कर आमंत्रण दिया.

 Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अगले महीने नवंबर में महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर उन्हें यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. सूत्रों की मानें तो उद्धव ठाकरे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

उद्धव ठाकरे के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात कर आमंत्रण दिया. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से 7 सितंबर को शुरू हुई थी जो 150 दिनों तक चलने के बाद श्रीनगर में समाप्त होगी. यह यात्रा 3570 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी. यात्रा में ये पहला मौका होगा जब राहुल गांधी की यात्रा में विपक्ष का कोई बड़ा नेता शामिल होगा.

महाविकास अघाड़ी दिखेगी मजबूत?

महाराष्ट्र के दोनों बड़ा नेताओं के यात्रा में शामिल होने और इसके जरिए महाविकास अघाड़ी (MVA) की मजबूती दिखाने की कोशिश की जाएगी. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाने के बाद यह पहला मौका होगा जब उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी एक साथ होंगे. उद्धव ठाकरे फिलहाल महाराष्ट्र के सीएम नहीं हैं. 

आप को बता दें कि कांग्रेस को समर्थन देने के बाद महाराष्ट्र में 2019 को शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनी थी. कहा जाता है कि राहुल गांधी शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर तैयार नहीं थे लेकिन सोनिया गांधी की हामी भरने के बाद उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सके थे.

इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का 41वां दिन चल रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल से यात्रा शुरू की है, जो शाम को कुरनूल के कई क्षेत्रों को कवर करने के बाद चागी गांव में विराम दिया जाएगा. देश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की इतना बड़ा पैदल मार्च किया जा रहा है. यह यात्रा किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से शुरू की जाने वाली सबसे लंबी पैदल यात्रा है. भारत जोड़ो यात्रा की 3,570 किमी की लंबाई केवल 150 दिनों के भीतर तय करेगी. 

यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में गैंगरेप के बाद बोरी में बंद मिली महिला, स्वाति मालीवाल ने खड़े किए सवाल, SSP को नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget