एक्सप्लोरर

'भारतीय सेना पूरी ताकत से लड़ रही है', केंद्रीय मंत्री ने पाकिस्तान को याद दिलाई सर्जिकल स्ट्राइक

Kishanrao Karad ने कहा कि आतंकवादियों से निपटने के लिए भारत सरकार ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर मोदी सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति है.

Kishanrao Karad On Pakistans: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर पर 9 दिसंबर को भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई. झड़प में दोनों तरफ के कुछ सैनिक घायल हुए. सरकार ने संसद में बताया कि भारतीय सेना ने चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया है. चीन से गतिरोध जारी ही था कि पाकिस्तान की एक मंत्री ने भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे दी. इसी सबके बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा है सीमा पर भारतीय सेना पूरी ताकत से लड़ रही है.

भागवत किशनराव कराड ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है... उरी हमले के बाद हमारे जांबाज जवानों ने 2015 में सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक की और 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक की. भारतीय सेना पूरी ताकत से लड़ रही है."

'सशस्त्र बलों को किया मजबूत'

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों से निपटने के लिए भारत सरकार ने सशस्त्र बलों को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर मोदी सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति है. भागवत किशनराव ने यह भी बताया कि आतंकवाद में जून, 2022 तक 265 प्रतिशत की कमी आई है. 

UNSC में भारक ने पाक को लताड़ा

गौरतलब है कि इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. यूएनएससी में भी भारत ने पाकिस्तान को कई मुद्दों पर जमकर लताड़ लगाई है. यूएनएससी में हुई 'इंटरनेशन बेइज्जती' के बाद पाकिस्तान के कई मंत्री बौखला गए हैं. बीते दिनों पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी को 'गुजरात का कसाई' तक कह दिया था.

एस. जयशंकर ने क्या कहा?

बिलावल की विवादित टिप्पणी पर भारत ने विरोध भी दर्ज करवाया. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बिलावल भुट्टो-जरदारी की टिप्पणी पर सोमवार को कहा कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं. 

'हमने वही कहा जो हमें कहना था'

इससे पहले, शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने बिलावल की टिप्पणियों को 'अभद्र' बताया और कहा कि यह पाकिस्तान के लिए भी 'और निचले स्तर का' है. जयशंकर ने 'इंडिया टुडे' के एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे लगता है कि मेरे मंत्रालय ने बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम उनके (पाकिस्तान के विदेश मंत्री के) बारे में क्या सोचते हैं. हमने वही कहा, जो हमें कहना था."

ये भी पढ़ें- Ajay Rai On Smriti Irani: पीएम मोदी को बनारस सीट से हराने का ओपन चैलेंज, स्मृति ईरानी के लिए कांग्रेस नेता ने कहा...वो लटके-झटके दिखाने आती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget