एक्सप्लोरर

Punjab Minister Visit: ‘शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मॉडल’ देखने के लिए सोमवार को दिल्ली में होंगे पंजाब के अधिकारी, सीएम भगवंत मान भी होंगे साथ

Punjab Latest News: मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 'पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा करेंगे.’

Punjab Big News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा करेंगे और 'दिल्ली मॉडल' को सीखकर इसे राज्य में लागू करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने से पहले पंजाब में स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार का वादा किया था.

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा, ‘‘राज्यभर में स्वास्थ्य और शिक्षा के मौजूदा बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा करेंगे.’’ प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मान के साथ स्कूली शिक्षा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, दोनों के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल होगा, जो दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जानकारी लेगा जिन्हें सीधे मानव विकास से जोड़ा जाता है.

मान कालकाजी में डॉ आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस का दौरा करेंगे, इसके बाद ग्रेटर कैलाश, चिराग एन्क्लेव में मोहल्ला क्लीनिक और कौटिल्य राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल स्कूल में एक नए तरणताल का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मान दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी अस्पताल जाएंगे और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे.

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार के साथ कुछ सहमति-पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है. केजरीवाल द्वारा पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्व में बैठक करने के बाद पंजाब में आप के नेतृत्व वाली सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था. मान ने कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को ‘प्रशिक्षण’ के लिए राजधानी भेजा था, वहीं विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार दिल्ली से ‘रिमोट कंट्रोल’ के माध्यम से चलाई जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Hubli Violence: CM बसवराज ने हुबली हिंसा को बताया बड़ी साजिश, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget