एक्सप्लोरर

Bengaluru Fire: बेंगलुरू में बस डिपो पर खड़ी बसों में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल उठे वाहन, यहां देखें वीडियो

Bengaluru Bus Fire: बेंगलुरू में एक बस डिपो पर बेहद ही भीषण आग लग गई है. इस आग की वजह से काला धुंआ आसमान में उठ रहा है.

Bengaluru Fire Video: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के वीरभद्रनगर इलाके में एक बस डिपो पर आग लग गई. शहर के वीरभद्र नगर इलाके में मौजूद बस डिपो पर लगी आग का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में आग की लपटों और काले धुएं को आसमान में उठते हुए देखा जा सकता है. इस आग की वजह से डिपो पर खड़ी पांच से दस बसें राख भी हो गई हैं. मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं, जो आग बुझाने का काम कर रही हैं. 

एशियानेट की खबर के मुताबिक, आग लगने की जानकारी मिलने के बाद ही तुरंत फायर डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया. दमकल विभाग की दो गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. बेंगलुरू में पिछले कुछ वक्त में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हाल ही में एक कैफे और पटाखा गोदाम में भी आग लगी थी. इसके बाद सोमवार (30 अक्टूबर) को यहां बस डिपो में आग लग गई है. अभी तक बस डिपो में लगी आग में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. 

आग लगने की वजह का नहीं चला पता

वहीं, अब तक ये मालूम नहीं चल पाया है कि आग लगने के पीछे की असल वजह क्या रही है. लेकिन इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बस डिपो के करीब में ही एक गराज है, जहां से आग लगने की शुरुआत हो सकती है. बताया गया है कि अभी हालात काबू में हैं और अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर किस वजह से आग लगी है. अधिकारी ये भी समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आग की वजह से कितना नुकसान हुआ है. 

दूसरी ओर आग की वजह से बस डिपो पर बसें जलकर राख होने लगीं. इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों के भीतर हलचल मच गई. लेकिन राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है. आग लगने की शुरुआत एक बस से शुरू हुई और फिर ये तेजी से बाकी की बसों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई. वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बसें एक-दूसरे के कितने करीब खड़ी हैं, जिसने आग को तेजी से फैलने में और भी ज्यादा मदद की है. 

यह भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई के कांदिवली इलाके में बिल्डिंग में भीषण आग, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget