एक्सप्लोरर

Bengaluru: लेडीज टॉयलेट के डस्टबिन में कैमरा और... चौंकाने वाला है कॉफी शॉप का ये मामला

बेंगलुरु के थर्ड वेव कॉफी शॉप के लेडीज टॉयलेट में छिपाकर कैमरा लगाने के मामले में एक कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई है. इस मामले पर शॉप ने भी X पर पोस्ट करके दुख जताया. 

Bengaluru: बेंगलुरु की एक कॉफी शॉप में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु की कॉफी शॉप में लेडीज टॉयलेट में छिपाकर कैमरा लगाया गया था. इस संबंध में पुलिस ने इसी शॉप के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी की पहचान 23 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने टॉयलेट में छिपाकर लगाए हुए कैमरे को देखा था और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और बीईएल रोड पर स्थित थर्ड वेव कॉफी शॉप के कर्मचारी मनोज को गिरफ्तार कर लिया. खबर है कि पुलिस गिरफ्तार किए गए कर्मचारी से पूछताछ कर रही है. 

कैसे हुआ खुलासा?

इस घटना से संबंधित एक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शनिवार (10 अगस्त) को किया गया था. इस पोस्ट में लिखा था कि कॉफी शॉप के टॉयलेट में एक महिला को कूड़ेदान में छिपा हुआ एक मोबाइल फोन मिला. इस मोबाइल फोन का कैमरा चालू था और इसमें वीडियो रिकॉर्ड हो रही थी. बताया गया कि मोबाइल फोन में पहले ही दो घंटे की वीडियो रिकॉर्ड हो चुकी थी.

कहां लगाया गया था कैमरा?

इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया कि कूड़ेदान टॉयलेट सीट के बिल्कुल सामने था. कूड़ेदान के बैग में इस मोबाइल को छिपाया गया था. जब महिला को इस मोबाइल फोन के कैमरे के बारे में पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये मोबाइल शॉप के ही एक वर्कर का था. बताया गया कि फोन का फ्लाइंग मोड ऑन था ताकि किसी तरह की आवाज न आ सके. 

कॉफी शॉप ने दिया ये रिएक्शन

इस मामले के वायरल होने के बाद थर्ड वेव कॉफी शॉप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके घटना पर खेद जताया. X पर थर्ड वेव के हैंडल से लिखा, 'बेंगलुरु में हमारे बीईएल रोड आउटलेट पर हुई ये घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. हम बताना चाहते हैं कि थर्ड वेव कॉफी शॉप में इस तरह की कोई भी घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है. हमने तुरंत व्यक्ति को नौकरी से निकाल दिया है.'

ये भी पढ़ें: 'बलात्कारियों-हत्यारों को 7 दिन में मिले सजा', अभिषेक बनर्जी ने उठाई नए कानून की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस

Embed widget