एक्सप्लोरर

Bengaluru के स्कूल में कोरोना का कहर, 33 छात्र पाए गए संक्रमित, कैंपस को किया गया सील

Corona Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक स्कूल में कोरोना ने कहर बरपाया है. यहां के एक इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

Bengaluru Corona Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक स्कूल में कोरोना ने कहर बरपाया है. यहां के एक इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सभी छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, संक्रमित छात्रों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे. बेंगलुरु अर्बन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु में द इंटरनेशनल स्कूल के 33 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. 2 छात्रों को उनके माता-पिता द्वारा नागपुर और हैदराबाद ले जाया गया है. अन्य छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है. स्कूल के कैंपस को सील कर दिया गया है. 

इसके अलावा बेंगलुरु के ही एक नर्सिंग कॉलेज के 12 छात्र भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरासुर के स्पुरथी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 12 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. ये सभी बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र हैं.

राज्य में कोरोना के 402 नए केस

कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 402 नए मामले सामने आए और महामारी से छह मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29,94,963 हो गए तथा मृतकों की संख्या 38,193 पर पहुंच गई.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि अभी राज्य में कोविड-19 के 6,611 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 29,50,130 लोग ठीक हो चुके हैं. कर्नाटक में अब तक 5,29,98,710 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

इससे पहले कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 116 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिनमें ज्यादातर छात्र हैं. संस्थान के 66 मेडिकल छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसके दो छात्रावासों को गुरुवार को सील कर दिया गया. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छात्रों, कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए लोगों सहित अब तक 690 लोगों की जांच हुई है.

धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने गुरुवार को कहा था कि लगभग एक सप्ताह पहले छात्रों के एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है. कार्यक्रम में कुछ छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माता-पिता को भी जांच कराने के लिए कहा है.संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है, उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के बेहद कम लक्षण दिखे हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला- कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दी जाएगी 50 हजार की मदद

Lalu Yadav Admitted in AIIMS: लालू यादव एम्स में भर्ती, बुखार की है शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget