एक्सप्लोरर

बेंगलुरु रोडरेज केस में ट्विस्ट: वायुसेना अधिकारी के खिलाफ भी केस, आरोपी की मां बोली- 'मेरे बेटे को परेशान कर रहे'

Bengaluru Road Rage Cae: पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना अधिकारी आरोपी से मारपीट करते दिख रहे हैं, जिससे देखने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए.

Bengaluru Road Rage News Update: बेंगलुरु में रोडरेज की घटना में वायुसेना अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए कॉल सेंटर कर्मचारी की शिकायत पर 40 वर्षीय वायुसेना अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि इससे पहले अधिकारी की शिकायत पर कॉल सेंटर कर्मी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके जवाब में उसने अधिकारी के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई है.

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने साझा किए गए एक वीडियो में आरोप लगाया कि सोमवार (21 अप्रैल 2025) की सुबह बेंगलुरु में बाइक से उनका पीछा करने वाले कन्नड़ भाषी व्यक्तियों के एक समूह ने उन पर हमला किया और गाली गलौज की. पुलिस ने इसे रोडरेज का मामला बताते हुए विकास कुमार को गिरफ्तार किया, जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कॉल सेंटर में ‘टीम हेड’ के रूप में काम करता है.

वीडियो में आरोपी से मारपीट करते दिखे वायुसेना अधिकारी

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया और कुछ कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना अधिकारी आरोपी से मारपीट करते दिख रहे हैं, जिससे देखने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए. वीडियो में अधिकारी कुमार के साथ बहस करते और सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. घटना उस समय हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे, जो एक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अधिकारी भी हैं.

बेटे पर पूरा दोष डाल देना ठीक नहीं- आरोपी की मां

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) देवराज डी. ने कहा कि विकास कुमार द्वारा दी गई जवाबी शिकायत के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. विकास कुमार ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उनके साथ मारपीट भी की. एक वीडियो बयान में कुमार की मां ज्योति ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की और पूछा कि क्या पूरी तरह से उनके बेटे पर दोष डालना गलत नहीं है? उन्होंने कहा कि एक कमांडर, एक आईएएफ अधिकारी होने के नाते, उन्होंने उनके बेटे की पिटाई की और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

'मेरे बेटो को परेशान कर रहे हैं, उन्होंने मुद्दा बनाया'

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमने अधिकारी के खिलाफ शिकायत की होती तो यह एक बड़ा मुद्दा बन जाता, लेकिन हमने शुरू में पुलिस में शिकायत नहीं की और यह सोचकर लौट आए कि चलो...यह एक छोटा सा मुद्दा है. लेकिन अब उन्होंने (अधिकारी और उनकी पत्नी ने) इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया है और मेरे बेटे को परेशान कर रहे हैं. मैं अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हूं.’’

दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया

पुलिस ने बताया कि अधिकारी की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ बयप्पनहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया और फिर कुमार को गिरफ्तार किया गया. डीसीपी ने कहा, ‘‘उनके बीच कहासुनी हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. सोमवार को सुबह करीब छह बजे वायुसेना अधिकारी अपने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) क्वार्टर से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे. उनकी पत्नी गाड़ी चला रही थीं और वह उनके बगल में बैठे थे.’’ उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और राहगीरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो के विश्लेषण से पता चला है कि दोनों पक्ष संघर्ष से बच सकते थे.

सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ हुए तो पता चला

उन्होंने कहा, ‘‘जब वे थाने आए तो उनके शरीर पर लगी चोट के कारण खून बह रहा था, इसलिए थाना प्रभारी (एसएचओ) ने उन्हें पहले प्राथमिक उपचार लेने और फिर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वापस आने की सलाह दी थी. चूंकि उन्हें देर हो रही थी, इसलिए वे हवाई अड्डा के लिए निकल गए. जब वह सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ हुए, तो हमें इसका पता चला. फिर हमने मधुमिता के विवरण का पता लगाया और डीआरडीओ क्वार्टर से संपर्क किया. वह थाने आईं और शिकायत दर्ज कराई. हमने गंभीर चोट से संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.’’ पूछताछ के दौरान विकास कुमार ने दावा किया कि घटना के वक्त वह वहां से गुजर रहा था तभी महिला ने कथित तौर पर एक टिप्पणी की. इस पर उसने पूछा, ‘‘आप किस बारे में बात कर रहे हैं?’’ इसके बाद, उसने भारतीय वायुसेना अधिकारी के पास जाकर पूछा, ‘‘मैडम क्या कह रही हैं?’’ डीसीपी ने कहा, ‘‘हमारे पास बहुत सारे वीडियो सबूत हैं और हम जांच कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget