एक्सप्लोरर

Bengaluru Blast: बेंगलुरु के कैफे में ब्लास्ट से हड़कंप, क्या विस्फोट में आईईडी का हुआ इस्तेमाल, सवाल पर डीजीपी ने दिया ये जवाब

बेंगुलुरु के एक कैफे में शुक्रवार को धमाका हो गया. पुलिस ने इसे 'बम धमाका' बताया. इसमें आईईडी का इस्तेमाल हुआ या नहीं, इस बारे में भी प्रतिक्रिया मिली है. साथ ही डिप्टी सीएम का रिएक्शन भी आया है.

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मोहन ने बेंगलुरु के एक लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को हुए धमाके को ‘बम विस्फोट’ बताते हुए कहा कि जांच जारी है और इसमें संलिप्त लोगों को ढूंढ निकाला जाएगा.

डीजीपी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा, ‘‘दोपहर एक बजे (कैफे में) बम विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोग घायल हुए हैं, किसी की हालत गंभीर नहीं है. हम जांच कर रहे हैं. एफएसएल (फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) दल पहुंच गए हैं और वे जांच कर रहे हैं. नगर पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर हैं. हम निश्चित रूप से पता लगा लेंगे कि यह किसने किया.’’

'घायलों में कैफे के कर्मी और ग्राहक'

डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों में कैफे के कर्मी और ग्राहक, दोनों शामिल हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या विस्फोट में ‘आईईडी’ का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं. एफएसएल दल की ओर से नमूने एकत्र करने के बाद हम इसकी पड़ताल करेंगे.’’

DGP ने सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक के गृह मंत्री से की बात

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर से बात की और घटना की सूचना उनसे साझा की. घटनास्थल पर कुछ बैटरी बरामद होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एफएसएल दल के जांच करने के बाद स्पष्टता आएगी. मोहन ने यह भी कहा कि घटना के बारे में सूचना राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और खुफिया ब्यूरो (IB) को दी जा चुकी है.

क्या बोले डिप्टी CM डीके शिवकुमार?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ''यह कम तीव्रता का धमाका था, इसमें एक घंटे बाद धमाका होने के लिए टाइमर लगा हुआ था.'' वहीं, पुलिस के मुताबिक, कैफे विस्फोट मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले अधिकारियों ने कैफे में सिलेंडर में धमाका होने का संदेह जताया था.

यह भी पढ़ें- Amanatullah Khan Case: ‘जमानत नहीं दे सकते’, वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget