एक्सप्लोरर

Rameshwaram Cafe Blast Updates: तीन बार बदला लुक- बार बार बदलीं बसें... रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी ने पुलिस को कैसे दिया चकमा, CCTV में कैद

Bengaluru Blast Updates: ब्रुकफील्ड इलाके के रामेश्वरम कैफे बलास्‍ट मामले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन पुल‍िस 8 दिनों के बाद भी उसका पता नहीं लगा पाई है. 

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast Updates: कर्नाटक के बेंगलुरु स्‍थ‍ित रामेश्वरम कैफे (Rameshwaram cafe Blast) में गत 1 मार्च को हुए ब्लास्‍ट मामले में जांच एजेंस‍ियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, हालांक‍ि विस्फोट के संदिग्ध की तलाश अभी भी जारी है. घटना की जांच में जुटे पुल‍िस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद शुक्रवार (8 मार्च) को दावा क‍िया क‍ि विस्फोट के संदिग्ध ने भागने के लिए कई बार बसें बदलीं थीं और अपने कपड़ों के साथ हुलिया भी बदला ज‍िससे क‍ि वो अपने को इससे सबसे छुपा सके.  

इंड‍िया टुडे की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में रामेश्वरम कैफे विस्फोट घटना के संदिग्ध ने विस्फोट के बाद भागने के ल‍िए जिस रास्ते को अपनाया था राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) वहां के सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है.  

तीन सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध ने 3 बार बदले कपड़े  

आधिकारिक सूत्र बताते हैं क‍ि पुलिस को जो तीन सीसीटीवी वीडियो म‍िले हैं उनमें संदिग्ध को 3 अलग-अलग कपड़ों में देखा जा सकता है. पहले वीडियो में संदिग्ध को 1 मार्च को सुबह तकरीबन 11.45 बजे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) रखने के लिए कैफे की ओर जाते हुए देखा गया. इस वीडियो में पुलिस ने उसे पूरी बाजू की शर्ट और हल्के रंग की पोलो कैप, चश्मा और चेहरे पर मास्क पहने देखा. इसके बाद संदिग्ध ने एक बस पकड़ी और उसमें चढ़ गया. 

एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में उसको दोपहर करीब 2.30 बजे दूसरी बस में यात्रा करते हुए पकड़ा गया, उस वक्‍त संद‍िग्‍ध शख्‍स ने बैंगनी रंग की आधी बाजू वाली टी-शर्ट और ब्‍लैक कैप पहनी हुई थी. उसको उस वक्‍त भी मास्क पहने देखा गया, लेक‍िन यहां पर चश्मा नहीं लगाया हुआ था. 

बेल्लारी सेंट्रल बस स्टैंड (Bellary Central Bus Stand) के तीसरे सीसीटीवी फुटेज में उसको रात्र‍ि करीब 9 बजे रिकॉर्ड किया गया जब संदिग्ध ने टोपी या चश्मा नहीं पहना हुआ था.  

संद‍िग्‍ध पर बलास्‍ट की योजना बनाने का शक 

आधिकारिक सूत्र बताते हैं क‍ि रामेश्वरम कैफे ब्लास्‍ट से पहले और बाद के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से पता चलता है क‍ि संद‍िग्‍ध आरोपी लगातार अपना हुल‍िया बदल रहा था. इससे यह संकेत मिलते हैं कि उसने विस्फोट की योजंना बनाई थी. 

बलास्‍ट के 8 दिनों के बाद नहीं लगा आरोपी का पता  

सूत्रों ने यह भी दावा क‍िया क‍ि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी क‍िसी भी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आया है बल्‍क‍ि बेहद ही शांत दिखाई द‍िया. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व‍िस्‍फोट के आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन बलास्‍ट के 8 दिनों के बाद भी उसका पता नहीं लगा पाई है. 

एनआईआई ने की 10 लाख के ईनाम की घोषणा 

रामेश्वरम कैफे बलास्‍ट मामले की जांच के ल‍िए कई टीमों का गठन भी क‍िया गया है और बड़े स्‍तर पर तलाशी अभ‍ियान चलाया जा रहा है. जांच का ज‍िम्‍मा संभालने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा भी की है.  

यह भी पढ़ें: NCB: नारियल-ड्राई फ्रुट्स में छिपाकर करता था तस्करी, ड्रग्स की कमाई से बनाईं फिल्में, तमिल डायरेक्टर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget