एक्सप्लोरर

Bengaluru Bandh: बेंगलुरु में हड़ताल के चलते स्कूलों की छुट्टी, 7 से 10 लाख वाहनों पर रोक, जानें- क्या खुला, क्या बंद

Bengaluru Bandh Today: कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने शक्ति योजना के विरोध में बेंगलुरु शहर में बंद का आह्वान किया है, जो कि पांच चुनावी गारंटियों में से एक है.

Bengaluru Bandh Toady: कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों के महासंघ ने बेंगलुरु में सोमवार (11 सितंबर) को बंद का एलान किया गया है. आज पूरे दिन ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉरपोरेट बसों समेत लाखों निजी वाहन सड़कों से नदारद रहने वाले हैं. लगभग 7 से 10 लाख वाहन बेंगलुरु की सड़कों पर आज नहीं देखने को मिलेंगे. 

पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, महासंघ में कुल 32 निजी परिवहन संघ शामिल हैं और अधिकांश निजी परिवहन सोमवार रात तक उपलब्ध नहीं रहेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी मैक्सी कैब कई स्कूली बच्चों के लिए परिवहन के साधनों में से एक हैं जिसे देखते हुए शहर में पहले ही कुछ स्कूलों ने सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो. वहीं, हवाई अड्डा जाने वाले यात्रियों को परिवहन का नया विकल्प तलाशना होगा. महासंघ ने मोटरसाइकिल टैक्सियों पर प्रतिबंध समेत अन्य मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया है.

ये सभी वाहन रहेंगे बंद

महासंघ के अध्यक्ष एस नटराज शर्मा ने एक दिन पहले कहा था कि ऑटो, टैक्सी, हवाईअड्डा टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन, स्कूल वाहन और कॉरपोरेट बसों सहित लगभग सात से 10 लाख वाहन सड़कों से सोमवार को नदारद रहेंगे. महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बंद के दौरान शहर के संगोल्ली रायन्ना सर्कल से फ्रीडम पार्क तक एक विरोध मार्च निकालने की भी योजना बनायी है. 

बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) सोमवार को बंद के कारण जनता को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए शहर और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक अधिक बस यात्राओं का संचालन करेगा. परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने हाल में कहा था कि सरकार महासंघ के साथ बातचीत के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारियां कर रही है कि जनता को कम से कम असुविधा हो.

यह भी पढ़ें:-

Crown Prince India Visit: सऊदी क्राउन प्रिंस से द्विपक्षीय वार्ता के बाद बोले पीएम मोदी- मिलकर मानव विकास के लिए काम करेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget