एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee On BJP: बीजेपी पर भड़कीं ममता बनर्जी, 'हिंसक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलियां चला सकती थी, लेकिन...'

West Bengal: सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अपनी 13 सितंबर की रैली के लिए बंगाल के बाहर से बमों से लैस गुंडों को लेकर आई.

Mamata Banerjee On BJP Nabanna March: बीजेपी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 'नबन्ना अभियान' चलाया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है और रैली में गुंडों को लाने का आरोप लगाया है. 

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, "बीजेपी अपनी 13 सितंबर की रैली के लिए बंगाल के बाहर से बमों से लैस गुंडों को लेकर आई. हिंसक बीजेपी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोली चला सकती थी, लेकिन सरकार ने संयम बरता." कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी नबन्ना मार्च में हुए बवाल को लेकर राज्य के गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने 19 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का समय दिया है. 

नबन्ना अभियान में हुआ था बवाल

दरअसल, बीजेपी ने बीते दिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ पश्चिम बंगाल सचिवालय की ओर नबन्ना मार्च निकाला था. पुलिस ने इस मार्च के लिए अनुमति नहीं दी थी. विरोध मार्च के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच कई जगह झड़प हुई थी. 

पुलिस वाहन में लगाई गई आग 

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे. पुलिस ने कई कार्यकर्ता हिरासत में भी लिए थे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की एक कार में आग लगा दी गई थी. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने मार्च के दौरान हिंसा की और पुलिस वाहन में आग लगाई. 

टीएमसी ने बीजेपी पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि, "बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा कि बीजेपी (BJP) के ये गुंडे हमारे राज्य के साथ क्या करने में सक्षम हैं. ये सोचकर ही हम सिहर उठते हैं कि अगर ये लोग सत्ता में आ जाते तो और क्या करते. बंगाल ने इस पार्टी को अस्वीकार किया जिसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं. अब देश के लिए भी इस पार्टी को त्यागने का समय आ गया है." 

ये भी पढ़ें- 

Election 2024: क्या यूपी+बिहार की राजनीति में है NDA के विजय रथ को रोकने की ताकत? आंकड़ों में समझिए

West Bengal: बीजेपी के 'नबन्ना मार्च' के हिंसक होने पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष सुने'
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुए 4 बिल, कौन-कौन से हैं ये विधेयक
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget