एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्ताव: चर्चा से पहले BJP का सांसदों को व्हिप जारी, कांग्रेस बोली- हमारे पास है नंबर

लोकसभा में विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को चर्चा और मतविभाजन से एक दिन पहले आज सुबह 10 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है. मोदी सरकार के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पर कल होने वाली चर्चा से पहले बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन कल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव नोटिस को चर्चा और वोटिंग के लिए स्वीकार कर लिया था. अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार ने जीत का भरोसा जताया है तो वहीं, यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा है कि कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं है.

लोकसभा में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. दोनों ही तरफ से अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने के दावे किये जा रहे है. अलग-अलग पार्टियां अपनी रणनीति को लेकर आज विचार विमर्श कर अंतिम फैसला कर सकती है. कल सोनिया गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, 'किसने कहा कि हमारे पास संख्या नहीं है.' पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, 'हम खुश हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार कर लिया है.

आज फिर उठेगा लिंचिंग का मामला

इसके साथ ही दोनों ही सदनों में भीड की तरफ से हिंसा का मामला आज एक बार फिर उठ सकता है. बुधवार को भी आरजेडी, एनसीपी औऱ कांग्रेस ने भी लोकसभा में इस पर चर्चा के लिए नोटिस दिया. इस मामले पर आज फिर एक बार दोनों सदनों में हंगामा हो सकता है. राज्यसभा में आज क्रिमिनल अमेंडमेंट बिल पर चर्चा होगी. साथ ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए टीडीपी के सांसद सीएम रमेश के नोटिस पर शार्ट ड्यूरेशन चर्चा होगी.

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस बनाएगी रणनीति

लोकसभा में विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को चर्चा और मतविभाजन से एक दिन पहले आज सुबह 10 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें विपक्ष के सभी दलों को साथ लेने और विभिन्न मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाये जाने की उम्मीद है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चैरपेर्सन सोनिया गांधी अपने सांसदों को संबोधित करेंगे.

इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व के साथ फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्षी एकजुटता की कोशिशों पर भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं बैठक होनी है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने स्वीकार किया और कहा कि 20 जुलाई को प्रस्ताव पर चर्चा और मतविभाजन होगा.

कांग्रेस ने की थी 23 जुलाई को चर्चा की मांग

वैसे, सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि अविश्वास प्रताव पर 23 जुलाई (सोमवार) को चर्चा और मतविभाजन कराया जाए क्योंकि शुक्रवार को शायद बहुत सारे सदस्य मौजूद नहीं रहें. इस पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह फैसला कर चुकी हैं और अभी इस पर बात नहीं होगी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार सुबह पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पार्टी की तरफ से बोलेंगे तो उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से कौन बोलेगा इस बारे में संसदीय दल की बैठक में चर्च होगी. सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में विपक्षी दलों को साथ लेने और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें-

अग्निवेश पर हमला: BJP से जुड़े 8 नेताओं पर केस दर्ज, पुलिस ने 92 लोगों को बनाया आरोपी

मॉब लिंचिंग: स्वामी अग्निवेश की पिटाई के बाद राहुल ने पूछा- मैं कौन हूं? विपक्ष का संसद में हंगामा

गुजरात, एमपी और केरल में बारिश से बुरा हाल, देश में मई-जून में बारिश-तूफान से हुई 1006 की मौत

नोएडा बिल्डिंग हादसा: अबतक 8 लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 अफसर सस्पेंड

जरूरी सूचना:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget