एक्सप्लोरर

Gujarat Election: कांग्रेस के हर्षद रिबाडिया बीजेपी में हुए शामिल, बोले- पीएम मोदी के काम से हूं प्रभावित

Gujarat Politics: गुजरात बीजेपी के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने हर्षद रिबाडिया का पार्टी में स्वागत किया. इस समारोह में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी बीजेपी में शामिल हुए.

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस नेता और विधायक हर्षद रिबाडिया गुरुवार को गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. पाटीदार समुदाय के नेता रिबाडिया ने दो दिन पहले ही गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्हें यहां बीजेपी के राज्य मुख्यालय 'कमलम' में आयोजित एक समारोह में पार्टी में शामिल किया गया. गुजरात में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

प्रदेश बीजेपी के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने हर्षद रिबाडिया का पार्टी में स्वागत किया. इस समारोह में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता भी बीजेपी में शामिल हुए. रिबाडिया ने मंगलवार को विधानसभाध्यक्ष निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. बीजेपी में शामिल होने के बाद, पूर्व कांग्रेस विधायक हर्षद रिबाडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि वह केंद्र सरकार की 'किसान हितैषी' नीतियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने और उनकी मदद के लिए नयी प्रौद्योगिकियों को पेश करने जैसे कदमों से प्रभावित हैं.

'कांग्रेस है दिशाहीन'
जूनागढ़ जिले के विसावदर क्षेत्र के पूर्व विधायक रिबाडिया ने कांग्रेस पर 'दिशाहीन' होने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जरूरत के समय उनकी मदद नहीं की. उन्होंने रिपोर्टरों से कहा, 'मोदी जिस तरह से देश का विकास कर रहे हैं तथा एमएसपी बढ़ाकर और कई अन्य कदम उठा कर किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उससे मैं काफी प्रभावित हूं.'

रिबाडिया ने कहा कि बीजेपी की नीतियों से उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, 'बीजेपी की सरकार ने मेरे क्षेत्र के किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति किए जाने के मेरे अनुरोध पर गौर किया. मैं ऐसे कई कदमों से प्रभावित हूं और यही कारण है कि मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं. आने वाले दिनों में, मेरे कई मित्र भी पार्टी में शामिल होंगे. हम इसके सैनिक के रूप में काम करेंगे.'

यह भी पढ़ें-

Gujarat Election 2022: राघव चड्ढा का बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना, बोले- परिवर्तन चाहते हैं गुजरात के लोग

Gujarat Politics: गुजरात में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget