एक्सप्लोरर

BBC Documentary: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, जामिया में हिरासत में लिए गए कई छात्र, यूनिवर्सिटी के बाहर नारेबाजी | 10 बड़ी बातें

BBC Documentary Screening Row: जेएनयू के बाद जामिया विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने भी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया था.

BBC Documentary Row: पीएम मोदी (PM Modi) पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज का विवाद देश की यूनिवर्सिटीज में भी पहुंच गया है. पहले जेएनयू (JNU) और अब जामिया यूनिवर्सिटी (Jamia University) में इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर खूब हंगामा हो रहा है. जामिया विश्वविद्यालय के प्रशासन ने साफ कहा है कि परिसर में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. जानिए मामले से जुड़ी बड़ी बातें. 

1. जेएनयू के बाद जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी बुधवार (25 जनवरी) को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग करने का एलान किया था. ये डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर बनी है जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे. 

2. जामिया यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के कहने पर दिल्ली पुलिस ने स्क्रीनिंग का एलान कर माहौल खराब करने को लेकर 4 छात्रों को हिरासत में लिया. साथ ही जामिया मिलिया इस्लामिया के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी.

3. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 70 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया है. ये चार कार्यकर्ताओं की हिरासत के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया में एकत्रित हुए थे. 

4. जामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित किए जाने पर कहा कि जामिया परिसर में शांति भंग करने को लेकर जरूरी हुआ तो छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अख्तर एसएफआई परिसर में शांति भंग करना चाहता है, ऐसे आचरण के लिए कभी अनुमति नहीं मिलेगी.

5. कैंपस के बाहर जहां छात्र जमा थे, वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती देखी गई. रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को गेट पर तैनात किया गया था. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के दिल्ली स्टेट कमेटी के सचिव प्रीतीश मेनन ने कहा कि पुलिस ने वहां जमा हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

6. मेनन ने पीटीआई से कहा, ''हम प्रदर्शन शुरू करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया, उन्हें थाने ले जाया गया.'' लेफ्ट समर्थित एसएफआई की जामिया यूनिट ने एक पोस्टर जारी कर बताया है कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग बुधवार शाम को एमसीआरसी के लॉन गेट नंबर 8 पर की जाएगी.

7. दिल्ली पुलिस ने बुधवार (25 जनवरी) को कहा कि एसएफआई की ओर से परिसर में विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की योजना की घोषणा के बाद उन्होंने चार छात्रों को हिरासत में लिया.

8. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी और वे विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण माहौल को खराब नहीं होने देंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी और इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी. 

9. जामिया प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "विश्वविद्यालय प्रशासन को यह पता चला है कि एक राजनीतिक संगठन से जुड़े कुछ छात्रों ने आज विश्वविद्यालय परिसर में एक विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के बारे में एक पोस्टर प्रसारित किया है." इसमें कहा गया कि किसी भी तरह के उल्लंघन के मामले में आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

10. जामिया परिसर में डॉक्यूमेंट्री दिखाने का एसएफआई (SFI) का प्रयास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में इसी तरह के एक कार्यक्रम के आयोजन के एक दिन बाद आया है. जेएनयू में मंगलवार को स्क्रीनिंग को लेकर काफी हंगामा हुआ था. स्क्रीनिंग से पहले बत्ती गुल हो गई थी. छात्रों ने दावा किया था कि बिजली और इंटरनेट निलंबित कर दिया गया था और उन पर पत्थर फेंके गए थे. 

ये भी पढ़ें- 

BBC डॉक्यूमेंट्री पर JNU के बाद जामिया में भी बवाल, 4 छात्र लिए हिरासत में, यूनिवर्सिटी ने कहा- माहौल खराब करने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget