एक्सप्लोरर

जानें- क्यों अहम है बीजेपी, कांग्रेस और आप के लिए दिल्ली में बवाना उपचुनाव

रजौरी गार्डन उपचुनाव और नगर निगम में हार के बाद केजरीवाल के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है.

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में हार के बाद ये उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए कड़ी परीक्षा है, जबकि कांग्रेस के लिए नींव तलाशने के लिए एक और मौका है. राजौरी विधानसभा उपचुनाव जीत चुकी बीजेपी ने जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया है. ये सीट आम पार्टी के विधायक रहे वेदप्रकाश के बीजेपी में चले जाने के बाद खाली हुई है. बीजेपी की ओर से वेदप्रकाश ही उम्मीदवार हैं. आपको बताते हैं कि ये चुनाव अहम क्यों हैं-

  • रजौरी गार्डन उपचुनाव और नगर निगम में हार के बाद केजरीवाल के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है. उन्होंने और उनके मंत्रियों ने यहां जम कर प्रचार भी किया. दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय बवाना ने काफी वक्त तक डेरा डाले रखा. आप को मनोवैज्ञानिक बढ़त तब मिली जब 2013 में यहां से BJP के विधायक रहे गुग्गन सिंह आप में शामिल हो गए.
  • केजरीवाल ने प्रचार के दौरान जम कर वादे किए. आगर आप जीती तो हार का सिलसिला टूटेगा. सतेंद्र जैन और लगे आरोप कापिल मिश्रा के हमलों के बाद से चुप्पी साधे केजरीवाल को नया कॉन्फिडेंस मिलेगा. पार्टी में गोपाल राय का कद बढ़ेगा. हारे तो फिर केजरीवाल के भविष्य पर सवाल खड़ा हो जाएगा.
  • वहीं BJP जीत का सिलसिला बरकारकर रखना चाहती है. BJP के लिए मनोज तिवारी ने पसीना बहाया तो केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रचार किया. पोस्टर पर मोदी और योगी छाए रहे. यहां जीते तो bjp के विधायकों की संख्या 5 हो जाएगी.
  • ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ थी. प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने यहां जम कर मिहनत की है ताकि विधानसभा में कांग्रेस का खाता खुल सके. कांग्रेस में लिए भी उसके बड़े नेताओं ने प्रचार किया.
जाहिर है तीनों पार्टियों के लिए ये सीट प्रतिष्ठा का सवाल है. जानें तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बारे में-
  • आम आदमी पार्टी के विधायक वेदप्रकाश के इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद बवाना की सीट खाली हुई. वेदप्रकाश आप से पहले BJP में ही थे. 2015 में उन्हें बवाना में एक तरफा जीत मिली थी. वेदप्रकाश को लगभग 1 लाख 10 हजार वोट मिले और उन्होंने BJP के उम्मीदवार को 50 हजार वोटों से हराया. लेकिन MCD चुनाव से ठीक पहले वेदप्रकाश BJP में शामिल हो गए. इलाके का विकास करने में आ रही कथित अड़चनों को वेद प्रकाश ने आप छोड़ने की वजह बताई थी.
  • इसके बाद हुए MCD चुनाव नें यहां के 6 वार्डों में BJP ने 3 वार्ड जीती, 1 सीट आप, 1 BSP और 1 BJP के बागी निर्दलीय के खाते में गई. निर्दलीय के BJP में शामिल हो जाने से फिलहाल BJP के पास 6 में 4 वार्ड हैं.
  • बवाना में बाहरी दिल्ली में आता है और अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है. इसमें 26 गांव , स्लम क्लस्टर्स, अनधिकृत कॉलोनियां और रोहिणी सेक्टर 21- 22 के कुछ इलाके आते हैं. यहां लगभग 2.94 लाख मतदाता हैं. 23 अगस्त को हुई वोटिंग में 45% मतदान हुआ था.
  • वेद प्रकाश इस बार BJP के उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने 15 साल तक विधायक रहे सुरेंद्र कुमार को उतारा है.
  • आप ने रामचंद्र को टिकट दिया है जिन्होंने 2008 का चुनाव BSP की टिकट ओर लड़ा था और उन्हें लगभग 17 हजार वोट मिले थे.
  • ये सीट 1993 में BJP, 1998 से 2013 तक कांग्रेस, 2013 में BJP और 2015 में आप के खाते में गई थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget