एक्सप्लोरर

बार्ज P-305 हादसा मामला: आज भी लापता परिजनों के लिए भटक रहे हैं पीड़ित परिवार

शिवकुमार मिश्रा के 75 साल के पिता बच्चा मिश्रा कुशीनगर से पहली बार मुंबई आए हैं. बच्चा मिश्रा ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह जिंदगी में कभी मुंबई आएंगे तो अपने बेटे के शव की पहचान के लिए कदम रखेंगे.

नई दिल्लीः चक्रवाती तूफान 'ताऊते' को गुजरे 1 महीने का वक्त हो गया है. इस चक्रवाती तूफान की चपेट में आए बार्ज 305 हादसे और टग बोट वरप्रदा हादसे में 86 लोगों की मौत हुई है. इंडियन नेवी, कोस्ट गार्ड और समुद्री किनारों से कुल 86 शव बरामद किए गए हैं. इस हादसे के लगभग 1 महीने का वक्त गुजर जाने के बाद भी कई पीड़ित परिवार ऐसे हैं जो अपने परिजनों की तलाश में आज भी भटक रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले शिवकुमार मिश्रा बार्ज P-305 पर बतौर सुपरवाइजर काम कर रहे थे. शिवकुमार मिश्रा 6 महीने से इस 'बार्ज पापा 305' पर तैनात थे और 2 दिन और काम करने के बाद वह छुट्टी पर अपने गांव जाने वाले थे. हादसे की 1 महीने बीत जाने के बाद भी शिव कुमार मिश्रा के परिजन मुंबई में दर-दर भटक रहे हैं.

शिवकुमार मिश्रा के भाई रविप्रकाश मिश्रा का कहना है कि 16 मई की शाम को वीडियो कॉलिंग पर आखिरी बार उनके भाई से बातचीत हुई थी. वीडियो कॉलिंग पर शिवकुमार ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की थी और यह भी कहा था कि तूफान की वजह से नेटवर्क में दिक्कत हो सकती है तो अगले कुछ दिनों में बातचीत नहीं हो पाएगी. यहां तक कि 17 मई की सुबह भी शिवकुमार ने वीडियो कॉलिंग करने का प्रयास किया था, लेकिन नेटवर्क खराब होने की वजह से परिवार से बातचीत नहीं हो पाई. 19 तारीख को परिवार को सूचना मिली कि अरब सागर में बार्ज हादसे का शिकार हो गया जिस पर शिवकुमार काम कर रहे थे.

शिवकुमार अपने घर में अकेले कमाने वाले थे. घर में बीमार पिता बच्चा मिश्रा के अलावा पत्नी और एक बेटा, एक बेटी है. अपने भाई रवि प्रकाश के परिवार को लेकर 8 लोगो का पेट पाल रहे शिवकुमार की कोई खबर नहीं मिलने से परिवार 1 महीने से सदमे में है.

येलोगेट पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक 7 शव ऐसे हैं जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. कई पीड़ित परिवार अपने परिजनों के लिए डीएनए जांच करा रहे हैं. जेजे अस्पताल द्वारा इन परिजनों के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जा रही है.  हालांकि एक महीने बाद भी इन परिजनों को उनके लापता हुए सदस्य की कोई सुराग नहीं मिल रही है.

त्रिपुरा के 'विद्रोहियों' से TMC के संपर्क में आने के बाद BJP ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget