एक्सप्लोरर

दिल्ली में वकील Vs पुलिस: बार काउंसिल ने वकीलों को लगाई फटकार, कहा- पेशा बदनाम हो रहा है

दिल्ली में वकीलों के अत्याचार से नाराज हजारों पुलिसवाले सड़क पर उतरे. कमिश्नर ने समझाया तो पुलिसवालों ने जमकर नारे लगाए. द्वारका कोर्ट के अंदर बनी पुलिस चौकी से छोड़कर भागे पुलिस वाले, ताला तक नहीं लगाया.

नई दिल्ली: दिल्ली में पुलिस बनाम वकील मामले में अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया सक्रिय हो गया है. बार काउंसिल ने दिल्ली की अलग-अलग बार एसोसिएशन को चिट्ठी लिख कर वकीलों को फटकार लगाई है. बार काउंसिल ने कहा कि जब हाई कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की, जांच आयोग बनाया तब रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए. जांच लंबित रहते कोई कार्रवाई दिल्ली पुलिस के अधिकार में नहीं। इसलिए पुलिसवालों की गिरफ्तारी की मांग पर हड़ताल का कोई तुक नहीं

बार काउंसिल ने कहा कि हड़ताल को लेकर जल्द फैसला लें और शाम 5 बजे तक जानकारी दें. इधर-उधर मारपीट कर रहे वकीलों की पहचान कर हमें सूचना दें. इतना ही नहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि इन हरकतों से वकालत का पेशा बदनाम हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. बार के नेता सिर्फ अपने वोटों पर ध्यान न दें.

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने वकीलों और पुलिस के झड़प के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि सिलसिलेवार तरीके से किस तरह पूरी घटना हुई थी. यह बताया गया है कि पहली बार कानून और व्यवस्था कब बिगड़ी उसके बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की और अब तक कितने वकीलों और पुलिस वालों के खिलाफ एक्शन हुआ है.

LIVE: इंसाफ के लिए पुलिस वालों ने PHQ घेरा, कमिश्नर बोले- यह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी

कमिश्नर ने समझाया लेकिन नहीं मान रहे पुलिस वाले एक तरफ जहां वकील हड़ताल पर हैं तो वहीं पुलिस वालों ने अपनी सुरक्षा की दुहाई देकर दुहाई देकर पुलिस मुख्यालय का घेराव किया. प्रदर्शन कर रहे पुलिस वालों को पुलिस कमिश्नर समझाने आए लेकिन पुलिस वाले समझने को तैयार नहीं है. पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस के लिए परीक्षा की घड़ी है. दिल्ली पुलिस के लिए चुनौतियां नई नहीं हैं. हम तरह तरह की परिस्थिति को हैंडल करते आए हैं. पिछले कुछ दिनों में ऐसी घटनाएं हुईं लेकिन हमने इसे अच्छे कंट्रोल किया, फिलहाल स्थिति सुधर रही है. हमें जो कानून संभालने की जिम्मेदारी दी गई है, उसे ध्यान में रखना चाहिए.''

पुलिस कमिश्नर ने अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को अपने काम पर लौटना चाहिए. बता दें कि जितनी देर पुलिस कमिश्नर बोल रहे थे उतनी पुलिस वाले लगातार नारेबाजी करते रहे.

कमिश्ननर के बयान पर अड़े थे पुलिस वाले पुलिसवाले लगातार दिल्ली पुलिस के मुखिया से मिलने की मांग कर रहे थे. कई आला अधिकारियों ने इन्हें समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन ये अड़े रहे. इसके बाद अब खबर है कि खुद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक इन आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों से मिलने आ रहे हैं. इस बीच खबर है कि द्वारका कोर्ट में बनी पुलिस चौकी के पुलिस वाले सुरक्षा की दुहाई देते हुए चौकी छोड़कर चले गए हैं.

देश के करीब 14 राज्यों में CBI की छापेमारी, 7 हजार करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के 35 केस दर्ज

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कांग्रेस ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''72 साल में पहली बार - पुलिस प्रदर्शन पर. क्या ये है भाजपा का ‘न्यू इंडिया’? देश को कहाँ और ले जाएगी भाजपा? कहाँ गुम हैं गृह मंत्री, श्री अमित शाह? मोदी है तो ही ये मुमकिन है!!!''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget