एक्सप्लोरर

कश्मीर में बढ़ती जा रही है दिनदहाड़े बैंक डकैती, 1990 में हुई थी पहली बैंक डकैती

श्रीनगर: कश्मीर में बंदूक के दम पर बैंक डकैती 1990 की शुरुआत में अलगाववादी संघर्ष के दौरान ही शुरू हो गई थी. लेकिन हाल के दिनों में इसमें अभूतपूर्व तेजी आई है यह वजह कि सेना और पुलिस ने गुरुवार को घाटी के सोपिया जिले के 20 गांवों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है.

साल 1990 में कश्मीर में हुई थी पहली बैंक डकैती

राज्य में पहली बैंक डकैती 1990 के मध्य में श्रीनगर के पुराने शहर के महाराजगंज क्षेत्र में हुई जहां जे एंड के बैंक की शाखा से 40,000 रुपये लूटे गए थे. वहीं, दिनदहाड़े डकैती की दूसरी घटना 1990 के मध्य में ही अनंतनाग शहर में हुई जहां जे एंड के बैंक की शाखा से 1 करोड़ रुपये की लूट की गई.

एक सरकारी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "1990 में असुरक्षा भरे माहौल के कारण घाटी के दुर्गम और दूरदराज के इलाकों के बैंकों की सभी शाखाएं बंद कर दी गई थी. लेकिन जब धीरे-धीरे स्थिति सुधरी तो ये शाखाएं वापस खोली गई." उस समय इन बैंकों के सारे कर्मचारी कश्मीरी पंडित समुदाय से थे, जो घाटी छोड़कर निकल गए.

1990 के मध्य में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक विशेष भर्ती कार्यक्रम चलाया गया और स्थानीय युवाओं की भर्ती की गई. 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत से स्थिति सुधरने लगी और घाटी में बैंक डकैती की घटनाएं बंद हो गई.

पिछले 6-8 महीनों से फिर शुरू हुई बैंक डकैतियां

हाल के दिनों में पिछले 6-8 महीनों से बैंक डकैतियां फिर शुरू हुई है. घाटी का सबसे बड़ा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इलाकाई देहाती बैंक की 50 से ज्यादा शाखाएं श्रीनगर, गंदेरबाल, बदगाव, पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में है.

इस बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमारी शाखाएं गांवों और शहरों में बिना किसी सुरक्षा के चल रही थी. ग्रामीण इलाकों में कर्ज लेन-देन की प्रणाली में हमारे बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है. पिछले आठ महीनों में हमारे बैंक को लूटने की तीन असफल घटनाएं हुई."

उन्होंने कहा, "लेकिन पिछले हफ्ते दिनदहाड़े डकैती की दो घटनाएं हुई है. एक कुलगाम जिले में मंगलवार को जहां बंदूक की नोक पर 65,000 रुपये लूट लिए गए तथा दूसरी पुलवामा में जहां बुधवार को 4.92 लाख रुपये लूटे गए." बैंकों की दिनदहाड़े डकैती से सबसे ज्यादा खतरा जे एंड के बैंक को है जिसकी राज्य में गांवों और शहरों में सबसे ज्यादा शाखाएं हैं.

'बैंक डकैती और नोटबंदी के बीच किसी ताल्लुक की संभावना से इनकार'

जे एंड के बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, "घाटी के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में हमारी 200 से ज्यादा शाखाएं है. हमारी शाखाओं की संख्या को देखते हुए हम सबसे ज्यादा खतरे में हैं." हालांकि अधिकारी ने बैंक डकैती और नोटबंदी के बीच किसी ताल्लुक की संभावना से इनकार किया और इसे पूरी तरह कानून-व्यवस्था की समस्या बताया.

सुरक्षा बलों ने बताया कि बैंक डकैती के मामले में शोपिया में चलाया जा रहा अभियान हाल के महीनों में सबसे बड़ा अभियान है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे अभियानों से बैंकिंग कर्मियों में विश्वास लौटेगा या नहीं कि वे रोजमर्रा के काम बिना किसी भय के निपटा सकें. वहीं, दूसरी तरफ उग्रवादियों को भी कड़ा संदेश मिल सके.

कश्मीर में सुरक्षा बलों से झड़प में 10 स्टूडेंट घायल

जम्मू कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दस स्टूडेंट घायल हो गए. सोपोर के उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पत्थर फेंके थे.

पुलिस ने कहा है, "विरोध करने वाले स्टूडेंट्स को हटाने के लिए आंसू गैस का उपयोग किया गया. इस दौरान दो विद्याथियों को गिरफ्तार किया गया." विद्यार्थी इस क्षेत्र में तीन दिन पहले कथित रूप से एक सैन्य अफसर द्वारा एक महिला को पीटे जाने का विरोध कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget