एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ दिए बयान पर बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस ने अब दी सफाई, बोले- 'मैं कोई आर्मी जनरल नहीं...'

Mohammad Yunus on relations with India: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से भारत के उसके संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं. मोहम्मद यूनुस ने भारत के रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

Mohammad Yunus on relations with India: बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ रही है. पिछले साल शेख हसीना सरकार के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा. इसके बाद 84 साल के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करना शुरू किया. यूनुस ने शेख हसीना के विपरीत भारत से दूरी बनाई और चीन-पाकिस्तान के साथ नजदीकी बढ़ाने की नीति अपनाई है. पूर्वोत्तर सुरक्षा के मुद्दे और उनके कई बयानों पर भारत में नाराजगी देखी गई है.

मोहम्मद यूनुस ने "द वीक" को दिए एक इंटरव्यू में बांग्लादेश की घरेलू चुनौतियों और पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर अपनी राय दी. भारत को उन्होंने बांग्लादेश का सबसे खास पड़ोसी बताया.

'बांग्लादेश के बिना नहीं बना सकते भारत का नक्शा'

भारत से रिश्तों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाल की मुलाकात पर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच संबंध दुनिया में सबसे बेहतरीन होने चाहिए, क्योंकि हम बहुत करीबी पड़ोसी हैं. उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश का नक्शा बनाए बिना भारत का नक्शा नहीं बना सकते, जो हमारी नजदीकी को दिखाता है. यूनुस ने कहा कि हमारे बीच मिलकर रहने से कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए.

यूनुस ने आगे कहा, "बहुत से ऐसे घर हैं, जिनका एक हिस्सा भारत में है और दूसरा हिस्सा बांग्लादेश में. हम स्वभाव से एक जैसे हैं, एक जैसी भाषा बोलते हैं और हमारा इतिहास भी एक है. जब हम इतने करीबी हैं तो अगर हमारे रिश्तों में कोई दिक्कत है तो हमें यह समझने की जरूरत है कि समस्या कहां है. मैंने इस बात को उठाया है क्योंकि हमारा भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है."

'मैं सबको जोड़ने की बात कर रहा हूं'

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर अपनी हालिया टिप्पणी पर सफाई देते हुए बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उनके बयान को गलत समझा गया. यूनुस ने कहा, "मैं सभी को एकजुट करने की बात कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोगों ने इसे कब्जे की कोशिश बताई. मैं कोई जनरल नहीं हूं जो किसी पर कब्जा करेगा. मैं वह इंसान हूं जो सभी को साथ लाने की कोशिश कर रहा है."

उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को मजबूत करने की बात करते हैं. SAARC आपस में लड़ने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए है." 

चीन और पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के रिश्तों पर यूनुस ने कहा कि यह संबंध मुख्य रूप से आर्थिक जरूरतों के चलते हैं. उन्होंने बताया, "चीन के साथ हमारा काफी व्यापार होता है. हम वहां से बहुत सारी चीजें खरीदते हैं. हमारा मकसद इन रिश्तों को आर्थिक रूप से अपने देश के लिए फायदेमंद बनाना है." यूनुस ने यह भी साफ किया कि बांग्लादेश न सिर्फ चीन और पाकिस्तान के साथ, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया और आसियान (ASEAN) देशों के साथ भी मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget