एक्सप्लोरर

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स की उड़ानों पर लगा बैन 28 फरवरी तक बढ़ाया, DGCA ने दी जानकारी

डीजीसीए ने गुरुवार को कहा है कि कोरोना वायरस के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगा बैन 28 फरवरी तक बढ़ाया गया है. हालांकि चुनिंदा रूट्स पर केस-टू-केस बेसिस पर अनुमति दी जा सकती है. कोरोना के चलते पिछले साल जून में इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन लगाया गया था.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगा बैन 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है. गुरुवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसकी जानकारी दी है. डीजीसीए ने एक सर्कुलर में कहा, "यह बैन इंटरनेशनल कार्गो संचालन और डीजीसीए की ओर से अप्रूव फ्लाइट्स पर पर लागू नहीं होगा."

कोरोना वायरस के चलते पिछले साल जून में इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बैन की घोषणा की गई थी. कई महीनों में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था के अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील दी है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को पूरी तरह से चालू नहीं किया गया है.

केस-टू-केस बेसिस पर दी जा सकती है अनुमति डीजीसीए ने कहा "हालांकि, इंटरनेशनल शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को सक्षम प्राधिकारी की ओर से चुनिंदा मार्गों पर केस-टू-केस बेसिस पर अनुमति दी जा सकती है" केंद्र सरकार ने पिछले साल घरेलू फ्लाइट्स के संचालन की अनुमति दी थी.

गौरतलब है कि कोरोना के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स के सस्पेंड होने के बाद मई से वंदे भारत मिशन के तहत स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय "एयर बबल" अरैंजमेंट के तहत ऑपरेट की जा रही हैं.

23 देशों के साथ है एयर बबल एग्रीमेंट वर्तमान में भारत ने 23 देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल एग्रीमेंट किया है. इनमें अफगानिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, कुवैत, मालदीव, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रवांडा, तंजानिया, यूक्रेन, यूएई और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस महीने की शुरुआत में ट्वीट करके बताया था कि "25 मई 2020 को घरेलू उड़ानों के फिर से शुरू होने के बाद से 2179 फ्लाइट्स में 2,73,845 यात्रियों ने सफर किया है. यह कोविड-19 के पहले की संख्या के करीब है."

ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद भी लगा था बैन केंद्र ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद वहां की फ्लाइट्स पर भी बैन लगा दिया था. हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया था. गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है और डेली के नए मामलों की संख्या 12 हजार तक पहुंच गई है. भारत ने कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाया है.

यह भी पढ़ें

बजट सत्र: वित्त मंत्री आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण, 18 विपक्षी दलों ने किया राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार का एलान

टीकाकरण से भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे तेजी से 10 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget