एक्सप्लोरर

मुंबई में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण, साथ दिखे उद्धव और राज ठाकरे

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 95वीं जंयती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. अपने पिता को याद करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर बालासाहेब के सभी राजनीतिक दलों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रहे.

मुंबई: मुंबई के कोलाबा इलाके में शनिवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 95वीं जंयती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान बाल ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट भी मौजूद रहे.

बाल ठाकरे की यह प्रतिमा दक्षिण मुंबई के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय और छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के बीच व्यस्त चौराहे पर स्थापित की गई है. उद्धव ठाकरे ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, ' प्रत्येक शिवसैनिक की तरह मेरे लिए भी यह अविस्मरणीय पल है. कुछ क्षण ऐसे होते हैं जब आपके पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं और मुझे लगता है कि आज वही दिन है. व्यक्तिगत स्तर पर बालासाहेब के सभी राजनीतिक दलों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रहे.'

उद्धव के बेटे एवं राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी इस कार्यक्रम के अवसर पर अपने दादा बाल ठाकरे को याद करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण पल करार दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा बनाने वाले कलाकार शशिकांत वाडके की भी प्रशंसा की.

महाराष्ट्र में बीजेपी के राजनीतिकि उत्थान का श्रेय बाल ठाकरे को जाता है- संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी के राजनीतिक उत्थान का श्रेय दिवंगत बाल ठाकरे और उनकी पार्टी (शिवसेना) को जाता है. मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक पर शिवसेना के संस्थापक की 95वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद राउत ने कहा कि यदि बीजेपी के साथ उनकी पार्टी शिवसेना गठबंधन नहीं करती, तो यह पार्टी (बीजेपी) महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में अपना आधार नहीं बना पाती.

राउत ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘आज की बीजेपी के उत्थान का श्रेय बाला साहेब को जाता है. अगर शिवसेना देश और महाराष्ट्र के हित में एक अलग राजनीतिक रुख अपनाती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी उनकी (बाल ठाकरे की) विचारधारा से भटक गई है.’’उन्होंने कहा, ‘‘हर पार्टी को उस विशेष राज्य, देश और उसके लोगों के हित में एक राजनीतिक रुख अपनाने की जरूरत है और शिवसेना ने ऐसा ही किया है.’’

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने कहा कि शिवसेना और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) राज्य में जिस तरह से काम कर रहे हैं, उससे बाल ठाकरे खुश होते.’’उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे की ‘‘विचारधारा’’ यह थी कि सभी दलों को राजनीति से परे हटकर राज्य के हित में एक साथ आना चाहिए.

ढाई महीने बाद रविवार को फिर मिलेंगे भारत-चीन के कोर कमांडर्स, LAC पर तनाव खत्म करने को लेकर होगी चर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget