एक्सप्लोरर

VIDEO: बालासाहेब ठाकरे ने क्या एक बेटे के साथ की नाइंसाफी? उद्धव के भाई की पूर्व पत्नी से हुआ सवाल तो देखें क्या आया जवाब

Bal Thackeray: महाराष्ट्र के सबसे बड़े राजनीतिक घरानों में से एक ठाकरे परिवार में भी बेटों की अनदेखी की बात हो रही है. इसकी वजह जयदेव ठाकरे की पत्नी का एक बयान है.

Jaidev Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे को अपने पिता की राजनीतिक विरासत मिली है. हालांकि, बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि उद्धव ठाकरे के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम जयदेव ठाकरे हैं. हाल ही में जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे से सवाल किया गया कि क्या बालासाहेब ठाकरे ने अपने एक बेटे का साथ अनदेखी की. इस पर उन्होंने जो जवाब दिया वो काफी हैरानी भरा रहा.

दरअसल, उद्धव ठाकरे के बड़े भाई का नाम जयदेव ठाकरे हैं, जो राजनीतिक गलियारों में ज्यादा नजर नहीं आते हैं. आखिरी बार वह 2022 में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपना सपोर्ट दिया था. उन्होंने एकनाथ को अपना पसंदीदा इंसान भी बताया था. जयदेव ठाकरे की शादी स्मिता ठाकरे से हुई थी, जिन्हें वह तलाक दे चुके हैं. हाल ही में स्मिता एएनआई के पॉडकास्ट में गईं, जहां उनसे शिवसेना की राजनीति और बाल ठाकरे को लेकर सवाल किया गया. 

कुर्सी के लिए उद्धव कांग्रेस के साथ गए: स्मिता ठाकरे

पॉडकास्ट में उनसे सवाल किया गया कि बाल ठाकरे कांग्रेस के खिलाफ थे, लेकिन फिर उद्धव ठाकरे उनसे जाकर मिल गए और महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी की सरकार बनी. इसे लेकर आपको क्या लगा. इस सवाल के जवाब में स्मिता ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लगा. बाल साहेब के लिए सनातन धर्म बहुत मायने रखता था. वह कुर्सी को कभी महत्व नहीं देते थे. इसलिए कहीं न कहीं मुझे लग रह है कि उद्धव का कांग्रेस के साथ जाना कुर्सी के लिए हो रहा था.'

क्या बाल ठाकरे ने अपने एक बेटे के साथ की नाइंसाफी? 

वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपको कभी लगा कि बाला साहेब अपने एक बेटे को लेकर अन्यायपूर्ण रहे हैं या फिर उनके साथ नाइंसाफी हुई है. यहां जिस बेटे की बात हो रही थी, वो जयदेव ठाकरे थे. इसके जवाब में स्मिता ने कहा, 'मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगा.' स्मिता ठाकरे फिल्म अभिनेत्री थीं और उनकी शादी बाल ठाकरे के दूसरे नंबर के बेटे जयदेव ठाकरे के साथ उनकी शादी 1986 में हुई थी, लेकिन फिर दोनों का 2004 में तलाक हो गया. 

बाल ठाकरे के परिवार में कौन-कौन शामिल? 

बाल ठाकरे की शादी मीना ठाकरे से हुई थी. इन दोनों के तीन बेटे थे, जिसमें सबसे बड़े का नाम बिंदुमाधव ठाकरे, जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे है. बाल ठाकरे की पत्नी मीना का निधन 1995 में हुआ और उसी साल उनके सबसे बड़े बेटे बिंदुमाधव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. जयदेव ठाकरे और उद्धव ठाकरे की आपस में बनती नहीं है. दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद भी हो चुका है. हालांकि, पिता की राजनीतिक विरासत उद्धव ठाकरे को ही मिली. इसकी वजह ये है कि बाल ठाकरे स्मिता के साथ जयदेव की नोंकझोंक को लेकर उनसे नाराज रहते थे. 

यह भी पढ़ें: अगर बाल ठाकरे जिंदा होते तो PM मोदी की तारीफ करते', बोले एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे पर किया वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इस्लाम अपनाने से व्यक्ति सिर्फ मुस्लिम बनता है, न कि...’, धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
‘इस्लाम अपनाने से व्यक्ति सिर्फ मुस्लिम बनता है, न कि...’, धर्म परिवर्तन और आरक्षण पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
KR पुरम ट्रिपल मर्डर केसः बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए सवाल
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रियंका गांधी के सवाल
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget