पाकिस्तान गए सिद्धू के सिर पर पांच लाख रुपये के ईनाम की घोषणा
सिद्धू हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद गए थे.

आगरा: एक कम ज्ञात संगठन के कार्यकर्ता का कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के सिर पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित करते दिखाई दे रहा है. सिद्धू हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद गए थे.
विश्व हिंदू परिषद से अलग हुए प्रवीण तोगड़िया के राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला प्रमुख संजय जाट एक वीडियो क्लिप में सिद्धू पर अपना गुस्सा निकाल रहा है. उसने सिद्धू को ‘‘गद्दार’’ भी बताया.
जाट ने क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के सिर पर पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है. इस वीडियो में इतनी राशि का एक चेक भी दिखाया गया है. फुटेज में जाट यह कहते हुए सुनाई दिया कि वह सिद्धू के व्यवहार से बहुत दुखी है. पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है और इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है.
क्या है विवाद?
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू हाल ही में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बने इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद गए थे. वहां सिद्धू के पीओके के राष्ट्रपति के साथ बैठने और पाक सेना प्रमुख के गले लगने को लेकर विवाद हो गया था. बीजेपी ने कांग्रेस से सिद्धू को सस्पेंड करने की मांग भी की थी.
शांति का पैगाम लेकर अटल-मोदी भी गए थे पाकिस्तान, मेरी यात्रा राजनीतिक नहीं- सिद्धू
सिद्धू के समर्थन में आए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, अलापा कश्मीर राग
वीडियो देखें-
Source: IOCL

























