एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham Row: अब हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री का आया नया बयान, विवादों के बीच बयानों के छोड़ रहे तीर

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग न तो असंवैधानिक है और न ही अतार्किक है. इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस पर जारी विवाद को लेकर भी बयान दिया.

Bageshwar Dham Row: अपने बयानों और तथाकथित चमत्कार दिखाने के दावों के लिए हाल में चर्चा में आए बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान जारी किया है. बाबा बार-बार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करते रहे हैं. हालांकि, वह यह साफ नहीं कर रहे हैं कि उनकी नजर में हिंदू राष्ट्र का मतलब क्या है लेकिन देश, समाज और सियासत के अलग-अलग तबकों से उनकी बात का समर्थन करने वाले भी अब सामने आने लगे हैं. 

बाबा धीरेंद्र का बयान सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, उन्होंने रायपुर से छतरपुर जाते वक्त कहा कि "तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा". बयानों का सिलसिला यही नहीं थमा. इसके बाद भी उन्होंने छतरपुर पहुंचकर इस बयान को अडिग रहते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करना किसी भी तरह असंवैधानिक नहीं है. 

मंगलवार (25 जनवरी) को वह रायपुर से छतरपुर लौट आए हैं. उनके स्वागत के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों की बरसात हुई. कार में सवार होकर रायपुर से छतरपुर पहुंचे बाबा का स्वागत काफी धूमधाम से किया गया. 

रामचरितमानस को लेकर क्या बोले बाबा 

रायपुर के दिव्य मंच से बाबा ने हिंदू राष्ट्र की जो बात उठाई थी उसे छतरपुर में भी ठंके की चोट पर दोहराते रहे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग न तो असंवैधानिक है और न ही अतार्किक है. इतना ही नहीं उन्होंने रामचरितमानस पर जारी विवाद को लेकर भी बयान दिया. उनका कहना है कि रामचरितमानस को जहर घोलने वाला ग्रंथ बताने वाले धूर्त हैं. रामचरितमानस राम सेतू का काम करता है. एक-एक पत्थर, समाज और विचारधारा को जोड़ने का काम करता है. 

बाबा शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप 

बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पिछले करीब एक हफ्ते से सुर्खियों में बने हुए हैं. ये वही बाबा हैं जो पर्चे पर लिखकर लोगों के मन की बात बता देते हैं. इन्हें लेकर देश दो अलग-अलग धड़ों में बंटा हुआ है. एक मानता है बाबा धीरेंद्र के पास चमत्कारी शक्ति है, दूसरा धड़ा इसे चमत्कार मानने से इनकार कर रहा है. शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का भी आरोप लग रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget