एक्सप्लोरर

मस्जिदों को आबाद रखने की ओवैसी की अपील पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार, कहा- 'भगवान करे उनका डर रहे बरकरार'

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं से कहा था कि उन्हें मस्जिदों को हमेशा आबाद रखना चाहिए. इस पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान आया है.

Dhirendra Shastri: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में मुस्लिम युवकों से अपील की कि उन्हें मस्जिदों को आबाद रखना चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ साजिशें चल रही हैं. ओवैसी के इस बयान पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि ये ओवैसी का डर दिखाता है और भगवान करे कि उनका डर बरकरार रहे. 

समाचार एजेंसी एएनआई के बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'ये उनके (असदुद्दीन ओवैसी) भीतर का डर बता रहा है कि वे कितने कमजोर हैं और कितने निर्दयी हैं. अगर हमें मस्जिदें तोड़कर मंदिरों को बनाना होता, तो पुजारियों ने ही मस्जिदों की जगह मंदिर बना दिए होते.' उन्होंने कहा, 'हमें मस्जिदों पर मंदिर नहीं बनाने हैं, जहां हमारे मंदिर थे, वहां हमें मंदिरों के पुनर्निर्माण करवाने हैं. अब अगर उनको ये डर है, तो भगवान करे कि उनका ये डर बरकरार रहे.'

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा था? 

हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा था, 'युवाओं मैं आप लोगों को बता रहा हूं कि हमने किस तरह से अपनी मस्जिदें गंवा दी हैं और आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है. क्या आपके दिलों में दर्द नहीं है?' उन्होंने आगे कहा, 'जिस जगह पर बैठकर हमने 500 सालों तक कुरान की तिलावत की, आज वो हमारे हाथ में नहीं है. युवाओं क्या आपको ये दिखाई नहीं दे रहा है कि तीन-चार मस्जिदों को लेकर साजिशें चल रही हैं.'

हैदराबाद सांसद ने कहा, 'जिन मस्जिदों को लेकर साजिश की जा रही है, उसमें दिल्ली की सुनहरी मस्जिद भी शामिल है. सालों की मेहनत के बाद हमें ये मुकाम हासिल हुआ है. आप लोगों को इन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है.' ओवैसी ने मुस्लिम युवाओं को अलर्ट और एकजुट रहने को कहा. उन्होंने कहा कि मस्जिदों को आबाद रखो. ये भी हो सकता है कि इन मस्जिदों को हमसे छीन लिया जाए. एकता ही ताकत और एकता ही रहमत है. 

यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'नौजवानों मस्जिदों को आबाद रखो, कहीं ऐसा न हो कि मस्जिदें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget