एक्सप्लोरर

'सत्ता में आए तो RSS पर लगा देंगे बैन', मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पहला रिएक्शन

Dhirendra Shastri on RSS: कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो आरएसएस पर देशभर में बैन लगाया जाएगा. इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है.

Dhirendra Shastri on RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे के विवादास्पद बयान ने देश की सियासत को गरमा दिया है. प्रियांक खरगे ने साफ कहा है कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो RSS पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाया जाएगा. इस बयान के बाद संत समाज से पहली प्रतिक्रिया बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की ओर से आई है. 

धीरेंद्र शास्त्री बोले - यह विषय सनातन धर्म का नहीं
प्रियांक खरगे के बयान पर जब धीरेंद्र शास्त्री से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, 'हम इस पर कुछ कह नहीं सकते हैं. यह पार्टियों के निजी एजेंडे होते हैं.' उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का इससे कोई लेना-देना नहीं है और वे केवल धर्म और सनातन के विषयों पर ही बात करते हैं.

RSS की धीरेंद्र शास्त्री ने की तारीफ
हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने आरएसएस के कामकाज की खुलकर तारीफ करते हुए कहा, 'गांवों में कनवर्जन पर लगाम लगी है तो उसका सबसे बड़ा श्रेय RSS को जाता है.' उन्होंने कहा कि जिस तरह संघ के कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गांव-गांव में काम किया है, वह अद्भुत है. उन्होंने कहा, 'उन्हें जितना साधुवाद दिया जाए, उतना कम है.'

प्रियांक ने RSS को देश तोड़ने वाला संगठन बताया
प्रियांक खरगे ने आरएसएस को लेकर एक के बाद एक कई तीखे आरोप लगाए. उन्होंने कहा, 'देश में नफरत कौन फैला रहा है, संविधान को बदलने की बात कौन कर रहा है? जवाब है- RSS.' उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो RSS को कानूनी प्रक्रिया के तहत बैन किया जाएगा. प्रियांक ने संघ पर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने, हेट स्पीच देने और संविधान के खिलाफ बयानबाजी करने जैसे आरोप लगाए.

तेजस्वी सूर्या को दी खुली चुनौती
यह पूरा विवाद तब और बढ़ गया जब भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर पोस्ट किया. जवाब में प्रियांक खरगे ने लिखा -'तेजस्वी, मैं तुम्हें चुनौती देता हूं कि तुम ऊंची आवाज में कहो – मुझे आरएसएस की जरूरत नहीं है, मैं सिर्फ मोदी और नड्डा के नेतृत्व में चुनाव जीत सकता हूं.' प्रियांक ने सवाल उठाया कि जब देश संकट में होता है, तो प्रधानमंत्री संसद नहीं, नागपुर (RSS मुख्यालय) क्यों जाते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget