एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

हिमालय के चारधामों में से एक धाम बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 4.15 बजे खुल गए. इससे पहले केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट गुरुवार को खोले गए थे. मंदिरों के पट खुलने के बाद अब चार-धाम यात्रा अगले छह महीने तक चलेगी.

देहरादून: हिमालय के चारधामों में से एक धाम बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 4.15 बजे खुल गए. मंदिर के दरवाजे खुलते ही यहां भक्तों की भीड़ लग गई. इससे पहले 7 मई को गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. हर साल अप्रैल—मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के शुरू होने का स्थानीय जनता को भी इंतजार रहता है.

चारधामों की यात्रा कपाट खुलने के छह माह तक चलती है. इस यात्रा के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक जनता के रोजगार और आजीविका के साधन हैं. यही कारण है कि चारधाम यात्रा को गढ़वाल हिमालय की आर्थिक दृष्टि से रीढ़ माना जाता है.

सर्दियों में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण चारों धामों के कपाट हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिये जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में फिर खोल दिये जाते हैं.

बता दें कि केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट गुरुवार को खोले गए. रुद्रप्रयाग जिले में 11,755 फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में जनवरी-फरवरी में हुई भारी बर्फबारी के बाद काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद सरकार ने 15 से 20 फुट की ऊंचाई तक फैली बर्फ को साफ करने और नष्ट हुई संरचनाओं को फिर से बनाने का काम किया था.

सरकार ने लगभग 3000 तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ में रात को ठहरने की व्यवस्था की है. अधिकांश बर्फ पहले ही पिघल चुकी है, लेकिन केदारनाथ में अभी भी 4 से 5 फुट बर्फ है, जिसका तीर्थयात्री आनंद ले सकते हैं.

अयोध्या मामले में मध्यस्थता कमेटी बनने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट में पहली सुनवाई, कमेटी सौंप सकती है रिपोर्ट

INS सुमित्रा पर अक्षय कुमार को ले जाने को लेकर कांग्रेस हमलावर, पीएम से पूछा सवाल

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के कपाट खुले, बाबा के दर्शन के लिए जुटने लगे भक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद
वॉयस ऑफ हिंद आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का फैसला, 4 ISIS आतंकियों को कठोर कैद
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget