एक्सप्लोरर

बाबुल सुप्रियो ने धक्का-मुक्की करने वाले छात्र की मां से कहा- आपके बेटे पर नहीं होगी कार्रवाई

जाधवपुर विश्वविद्यालय में अपने साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद अब केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इस घटना में शामिल छात्रों को माफ कर दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस घटना के संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराना चाहते हैं. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह चाहते हैं कि छात्र अपनी गलती से खुद सीखें.

कोलकाता: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय में धक्का-मुक्की की गई थी. इस दौरान कथित रूप से एक छात्र द्वारा उनके बाल खींचने का भी मामला सामने आया था, लेकिन अब बाबुल सुप्रियो ने इस छात्र को माफ कर दिया है. उन्होंने छात्र की मां को आश्वस्त किया है कि वह उनके बेटे के करियर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और कोई कार्रवाई छात्र पर नहीं करेंगे.

इससे पहले छात्र देबनजन बल्लव की बीमार मां रूपाली ने बाबुल सुप्रियो से ‘हाथ जोड़कर’ अपने बेटे को माफ करने का अनुरोध किया था. उन्होंने कहा था कि मामला पुलिस में जाने से उनके बेटे का करियर बर्बाद हो जाएगा. बाबुल सुप्रियो ने इस मामले में शनिवार को ट्वीट कर छात्र को माफ करने की बात कही. उन्होंने कहा, ‘‘प्रिय चाची, चिंता मत करो. मैं ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करूंगा जिससे आपके बेटे के करियर को नुकसान पहुंचे.’’ यह महिला बर्द्धमान शहर में रहती हैं.

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि वह (छात्र) अपनी गलती से सबक सीखे. मैंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है और न किसी को यह करने दूंगा. जल्दी ठीक हो जाओ.’’ अखबार की कतरन में रूपाली बल्लव का फोटो है जिसमें उनकी आंखों में आंसू हैं. एक वीडियो में उनका बेटा देबनजन विश्वविद्यालय में मंत्री से बहस करता हुआ और उनके बाल खींचता हुआ दिख रहा है.

जानकारी के मुताबिक देबनजन संस्कृत कॉलेज का छात्र है न कि जाधवपुर विश्वविद्यालय का. उसने कहा, ‘‘ मैं एनआरसी कवायद को लेकर मंत्री को अपनी चिंता से अवगत कराना चाहता था. यह कवायद करोड़ों लोगों को बेघर कर देगी, लेकिन मंत्री गुस्सा हो गए.’’

बता दें कि बाबुल सुप्रियो एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जाधवपुर विश्वविद्यालय गए थे जहां उनके साथ धक्का मुक्की की घटना सामने आई थी. कला संकाय छात्र संघ (एएफएसयू) के महासचिव देबराज देबनाथ ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि देबनजन बल्लव नाम के किसी शख्स ने गुरुवार को हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो के परिसर में आने के खिलाफ गुरुवार को हुए प्रदर्शन में खास तौर पर जाधवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने ही हिस्सा लिया था.’’

Assembly Election 2019 Opinion Poll: महाराष्ट्र, हरियाणा में जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में लौटेगी बीजेपी, पानी और बेरोजगारी है चुनावी मुद्दा

ह्यूस्टन पहुंचे पीएम मोदी, कल 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, ट्रम्प भी रहेंगे मौजूद

एनआरसी पर बोले अमित शाह- सरकार का मकसद अल्पसंख्यकों को परेशान करना नही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget