एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में बनेगी बाबरी मस्जिद! TMC विधायक ने दिया बयान तो मचा बवाल, जानें पूरा मामला

TMC MLA Humayun Kabir: तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराने का ऐलान किया है.

TMC MLA Humayun Kabir: अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस का विवाद खत्म हो चुका है. अब यहां पर राम मंदिर का निर्माण हो गया है. लेकिन राजनीती में अभी भी बाबरी मस्जिद मुद्दा खत्म नहीं हुआ है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने एक बड़ा बयान दिया है. 

उन्होंने कहा है कि वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएंगे.अपने विवादास्पद बयानों को लेकर हुमांयू कबीर लगातार चर्चा में बने रहते हैं. भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराएंगे. ये इलाका मुस्लिम बाहुल है. 

निर्माण के लिए देंगे 1 करोड़ रुपए 

बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने के ऐलान करने के बाद हुमायूं कबीर ने कहा है कि वो इस मस्जिद को बनाने के लिए 1 करोड़ रुपए भी देंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है. इसकी नींव 6 दिसंबर 2025 को रखी जाएगी. 

बनाया जाएगा बाबरी मस्जिद ट्रस्ट 

उन्होंने कहा कि बंगाल में मुस्लिम आबादी 30 प्रतिशत है. राज्य सरकार ने मुस्लिम समुदाय की भावनाओं और अधिकारों पर विशेष ध्यान दिया है.  भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने बहरामपुर क्षेत्रों के मदरसा अध्यक्षों और सचिवों सहित 100 से अधिक सदस्यों वाली एक बाबरी मस्जिद ट्रस्ट बनाने का भी ऐलान किया. 

मुसलमानों से जुटाएंगे पैसे 

हुमांयू कबीर ने कहा, "बेलडांगा में दो एकड़ में बनने जा रही मस्जिद के निर्माण की देखरेखबाबरी मस्जिद ट्रस्ट करेंगे. उन्होंने कहा इस निर्माण के लिए मुस्लिम सपोर्ट करेंगे और वो निर्माण के लिए धन भी जुटाएंगे.  ट्रस्ट दान में आने वाले पैसों को देखेगा. 

कांग्रेस से TMC में आए हैं  हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं. वो ममता बनर्जी के पहले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं. टीएमसी में आने से पहले वो कांग्रेस में थे. उन्होंने 2011 में कांग्रेस के टिकट पर रेजिनगर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा था. हुमायूं कबीरके विवादित बयानों की वजह से टीएमसी को कई बार मुश्किल का सामना करना पड़ता है. TMC ने हाल में ही हुमायूं को उनके एक बयान के लिए नोटिस भी भेजा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
‘स्टूडेंट्स पर दबाव की चिंता’, CBSE की 3 भाषा नीति पर SC ने उठाए सवाल
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget