एक्सप्लोरर

आज से घर बैठे करें बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन, 14 दिन चलेगी अमरनाथ यात्रा

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए कई नए नियम होंगे. भोले बाबा के भक्त आज से घर बैठे पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे.

जम्मू: देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार अमरनाथ यात्रा सिर्फ 14 दिनों की हो सकती है. हालांकि, पूर्व में ये पवित्र यात्रा 45 से 60 दिनों तक चलती थी. भोले बाबा के भक्तों के लिए इस बीच अच्छी खबर यह है कि वे आज से घर बैठे बाबा बर्फानी के लाइव दर्शन कर सकते हैं. आज सुबह साढ़े सात बजे से पहली बार भोले बाबा की पवित्र गुफा की आरती का लाइव प्रसारण होने जा रहा है. आप रोज़ सुबह शाम दूरदर्शन पर बाबा बर्फानी की लाइव आरती देख सकेंगे. गुफा परिसर में रहेगी दूरदर्शन की 15 सदस्यीय टीम आज से भोले बाबा के भक्तों को पवित्र गुफा की आरती लाइव दिखाने के लिए दूरदर्शन की 15 सदस्यीय टीम गुफा परिसर में रहेगी. सूत्रों के अनुसार, रविवार को होने वाली विशेष पूजा में ले. गवर्नर गिरीश चंदर मूर्मू भी शामिल होंगे. प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए कई नए नियम बनाए गए हैं. 21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा माना जा रहा है कि इस साल अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से 03 अगस्त के बीच चलेगी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 55 साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं को ही इस बार यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलेगी. इस साल बच्चे और बुजुर्ग पवित्र यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक, अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को अपना कोरोना निगेटिव प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा. वहीं जम्मू बेस कैंप में श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग होगी. इसके साथ ही साधुओं को छोड़कर सभी श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह भी पढ़ें-  Chandra Grahan 2020, Timing in India: आज है उपछाया चंद्रग्रहण और गुरु पूर्णिमा एक साथ; ग्रहण लगने में 2 घंटे बाकी शिवसेना के पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़ थामा NCP का दामन, राज्य में दोनों पार्टियां हैं गठबंधन का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति
फर्जी कॉल सेंटरों के जरिए UK के नागरिकों से ठगे 7 करोड़ रुपये, ED ने कुर्क की संपत्ति

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget